पर्ल मीडिया के निदेशक ज्योति नारायण पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर भी संभालेंगे

Jyoti narayana.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम
पर्ल मीडिया के निदेशक ज्योति नारायण को पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर की भी जिम्मेदारी सौपी दी गयी है। ज्योति नारायण अभी तक न्यूज चैनल पी7 के अलावा पीएसीएल, टूरिज्म आदि कंपनियों के निदेशक पद पर तैनात थे। अब उन्हें कुछ और जिम्मेदारीयां संभालनी होंगी।
 
पर्ल मीडिया की शुरुआत ही ज्योति नारायण के नेतृत्व में हुई थी। धीरे-धीरे पर्ल मीडिया अपने उन मकसद में कामयाब हो गया जिसको लेकर पर्ल मीडिया लॉन्च किया गया था। पर्ल मीडिया के द्वारा एक अच्छे कंटेंट वाला चैनल ही नहीं बल्कि कई पत्रिकाएं मनीमंत्रा, शुक्रवार और बिदिंया का भी प्रकाशन विधिवत किया जाने लगा। ये सब कुछ ज्योति नारायण के निदेशन में ही हुआ। ज्योति नारायण की सफलताओं को देखते हुये पर्ल ग्रुप की कई कंपनियों में से एक पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर को भी ज्योति नरायण को सौप दिया गया है।
 
समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये ज्योति नारायण ने कहा कि पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेरी व्यस्तता और बढ़ जायेगी। पहले मैं पी7 के हर स्तर पर अपना सहयोग देता था लेकिन अब व्यस्त होने की वजह से मेरी भूमिका पॉलिसी मेकिंग की ज्यादा रहेगी।
 
उन्होंने यह भी बताया कि कल ग्रुप के चेयरमैन निर्मल सिंह भंगू से मिला उन्होंने मुझे पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर की भी जिम्मेदारी निभाने के लिये कहा जिसे मैंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मैंने पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर के समस्त सहयोगियों के साथ मीटिंग की थी। अब पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर का भी काम सुचारू रूप से देखूंगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None