यज्दी एन बाधनीवाला बने ओजोन मीडिया में मार्केटिंग सेल्स वीपी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
यज्दी एन बाधनीवाला ने भारत के प्रमुख विज्ञापन नेटवर्क ओजोन मीडिया सोल्यूशन में मार्केटिंग, सेल्स और एलांयस में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर ज्वाइन किया है। इसके पहले, स्टारकॉम आईपी में डिजिटल एडवरटाइजिंग बिजनेस, जेनरल मैनेजर-इंडिया के पद पर कार्य कर रहे थे। बुधनीवाला मुंबई से बाहर बैठेंगे और कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स के कार्यों को देखेंगे।
अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यों के अलावा वे कंपनी की वृद्धि और पूरे देश में उपस्थिति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इंटरनेट विज्ञापन में तेजी से वृद्धि हो रही है और बुधनीवाला बाजार की नई वास्तविकताओं के साथ ओजोन के उत्पाद को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
उनकी नियुक्ति पर ओजोन मीडिया के संस्थापक और सीईओ, किरण गोपीनाथ ने कहा, “यज्दी के पास मोबाइल और इंटरनेट क्षेत्र की गहरी समझ है। ओजोन का विस्तार हो रहा है और यज्दी इसके कार्यक्षेत्र और भौगोलिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।”
बाधनीवाला ने इस अवसर पर कहा, “इंटरनेट रोजमर्रा के जीवन में दखल दे रहा है और उपभोक्ताओं के व्यवहार में इससे काफी जटिलता आ रही है। आने वाले भविष्य में डिजिटल मीडिया प्लान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा और विज्ञापन नेटवर्क इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मैं ऐसे समय में ओजोन मीडिया का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं और मैं इस क्षेत्र में कार्य करने को उत्सुक हूं।”
बुधनीवाला ने मोबाइल और इंटरनेट के क्षेत्र में 12 वर्षों तक काम किया है। पीपल इंफोकॉम में अपने कार्यकाल के दौरान वे कंज्यूमर मार्केटिंग के प्रमुख थे और एमवीएएस के उत्पाद और सर्विस पर नजर रखते थे। हैदराबाद के प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए करने से पहले वे इसके पहले रेडिफ.कॉम और टाइम्स इंटरनेट में विज्ञापन सेल्स, ऑपरेशन और प्रोडक्ट विकास के कार्यों को देखते थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

