आउटलुक समूह की पत्रिका ‘आउटलुक बिजनेस’ रीलॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘आउटलुक’ समूह ने अपनी बिजनेस पत्रिका ‘आउटलुक बिजनेस’ को फिर से लॉन्च किया है। नए ‘आउटलुक बिजनेस’ पत्रिका में बिजनेस क्षेत्र की टॉप लेवल की जानकारी विस्तार से दी जाएगी। नई पत्रिका समूह की पत्रिका, ‘आउटलुक प्रॉफिट’ से वित्त क्षेत्र और स्टॉक मार्केट में निवेशकों का कंटेंट शेयर करेगा।
इस अवसर पर, ‘आउटलुक’ समूह के प्रकाशक, महेश्वर पेरी ने कहा, “हम लोग इस साल एक व्यापक ‘आउटलुक बिजनेस’पत्रिका को अपने पाठकों के लिए लाकर काफी खुश हैं। इस पत्रिका का टैगलाइन, - ‘थिंक बियांड, स्टे एहिड’ (कुछ अलग सोचो और आगे रहो।) हमारे दर्शन और संपादकीय एजेंडा को दर्शाता है।”
‘आउटलुक बिजनेस’ के संपादक, एन महालक्ष्मी ने इस अवसर पर कहा, “ऐसे समय में जहां हम लोग रह रहे हैं, कोई भी कंपनी या व्यक्ति गारंटी नहीं ले सकता है, कि ऐसा ही होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंपनी कि वर्तमान में क्या स्थिति है। इतिहास में ऐसे कंपनियों/ब्रांड्स के उदाहरण भरे पड़े हैं जो समय के साथ नहीं चलने के कारण फेल (चल नहीं पाए/विफल) हो गए। इसे देखते हुए हम अपना कंटेंट दे रहे हैं, जिससे लोग सबक ले सके।”
‘आउटलुक बिजनेस’ अब तीन क्षेत्रों – एंटरप्राइजेज, स्ट्रैटेजी और मार्केट्स पर ध्यान देगा। एंटरप्राइज सेक्शन में पाठकों को विश्व भर के नए उद्योगपतियों, उभरते बिजनेस और प्राइवेट एक्विटी बिजनेस के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्ट्रैटेजी सेक्शन में स्थापित कंपनियों और बिजनेस क्षेत्र के लीडर्स पर जानकारी दी जाएगी और मार्केट सेक्शन में नए ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि ‘आउटलुक बिजनेस’ वर्तमान में भारत में दूसरी सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली बिजनेस पत्रिका है। मात्र पांच वर्षों की छोटी सी अवधि में ‘आउटलुक बिजनेस’ पत्रिका ने यह संभव कर दिखाया है।
इस अवसर पर, ‘आउटलुक’ समूह के प्रेसिडेंट, इंद्रानिल रॉय ने कहा, “हमें विश्वास है कि नए कंटेंट से ‘आउटलुक बिजनेस’अधिक से अधिक पाठकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होगा।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


