न्यूज़ चैनलों के बाजार में एक और चैनल ‘न्यूज़17’
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
‘संगीत ऑडियो’ और ‘नेटवर्क 17 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ मिलकर ‘न्यूज़17’ नाम से एक चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं। चैनल हिंदी भाषी होगा और इसका दफ्तर दिल्ली में ही बनाया जा रहा है। लाइसेंस प्रक्रिया अभी चल रही है। प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से हमें लाइसेंस मिल जाएगा। चैनल को लॉन्च कराने के लिए दिसंबर महीने से ही ऑपरेशन के काम शुरू हो जायेंगे और चैनल को छह महीने के भीतर लॉन्च कर दिया जायेगा। ‘न्यूज17’ के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश शर्मा हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए, चैनल के सीओओ और वाइस प्रेसिडेंट, रोहिल पुरी ने बताया कि यह चैनल बाकी चैनलों से कंटेंट के मामले में बिल्कुल अलग होगा। नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सभी खबरों को चैनल प्रमुखता से दिखायेगा।
चैनल का मैनेजिंग एडिटर, विवेक अवस्थी को बनाया गया है, वे पिछले 19 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। विवेक ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत 1992 में ‘द पैट्रियॉट’ से की थी, उसके बाद ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’, ‘इंडिया टीवी’, और ‘आजतक’ में काम किया। ‘आजतक’ के बाद अवस्थी, ‘ज़ी न्यूज़’ और फिर ‘स्टार न्यूज़’ पहुंचे। ‘स्टार न्यूज़’ के बाद ‘दिल्ली आजतक’ के इनपुट हेड बने, जहां से वो असाइनमेंट एडिटर बनकर ‘आईबीएन7’ पहुंचे।
चैनल के कंटेंट पर चर्चा करते हुए, अवस्थी ने बताया कि आज के समय में न्यूज़ चैनल, ख़बरिया चैनल कहां रह गए है। उन पर हमेशा न्यूज़ की जगह एंटरटेनमेंट दिखाया जा रहा है। वे केवल इंफोटेनमेंट चैनल बनकर रह गए हैं। लेकिन हमारे चैनल का मुख्य फोकस खबरों पर होगा। हम केवल ख़बर दिखाएंगे। इसलिए हम मौजूदा अन्य चैनलों से अलग दिखाई देंगे। दूसरे, देखा जाए तो मौजूदा न्यूज़ चैनलों के लिए केवल राज्यों की राजधानियों या बड़े शहरों की खबरें ही न्यूज़ होती हैं, लेकिन जिस भी ख़बर से जनता का हित जुड़ा होगा, चाहे वो बड़े शहर की हों या छोटे शहर की हम उसे दिखायेंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


.jpg)
टिप्पणी
news17 ka email address
sir namaste
news 17 ka email address bata de....reporter ke liye apply karna chahta hu.....
thank you
your
ishwar
news 17 ka adrese
sir news 17 ka add,phone bata de pls.