‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ ला रहा है एमपी और छतीसगढ़ के लिए न्यूज चैनल

newsxpresslogo2.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

28 जुलाई, 2011 को लॉन्च हुए पहला हिंदी एचडी नेशनल चैनल, ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ अपना एक रीजनल चैनल भी ला रहा है। इस बारे में, ‘न्यूज एक्सप्रेस’ के सीईओ और चैनल हेड, मुकेश कुमार ने बताया कि हम लोगों ने एमपी और छतीसगढ़ के लिए एक हिंदी भाषी रीजनल चैनल के लिए आवेदन कर दिया है। जिसके अगले चार महीने में लाइसेंस मिलने की संभावना है। और साथ ही उन्होंने बताया कि हम लोग और एक और रीजनल चैनल लाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले हैं जिसके लिए कंपनी में अंदरूनी बातचीत जारी है।
 
इसके साथ ही, मुकेश कुमार ने बताया, “चैनल, इस साल पत्रकारों की टीम का विस्तार करते हुए करीब 50 मिडल लेवल के अनुभवी पत्रकारों को अपने साथ जोड़ेगा।
 
‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ के बारे में मुकेश कुमार का कहना है कि अभी तक हमने ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ के लिए सौ करोड़ रुपये खर्च कर दिये हैं। इसमें 40 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर और 35 करोड़ रुपये डिस्ट्रीब्यूशन का खर्चा शामिल है। हमें आशा है कि हम आने वाले दो से तीन साल में एक नामी-गिरामी न्यूज चैनल बन जायेंगे और हमारे चैनल की ब्रांड वैल्यू आने वाले तीन महीनों में बन जायेगी। हमने अभी पूरे देशभर में करीब 100 रीजनल केबल ऑपरेटर्स और एमएसओ के साथ टाइ-अप किया है। और पूरे देश भर में आठ ब्यूरो ऑफिस खोले हैं।
 
‘न्यूज़ एक्सप्रेस’, ‘साई प्रसाद मीडिया’ ग्रुप का वेंचर है यह ग्रुप करीब 1500 करोड़ रुपये का है। ‘साई प्रसाद मीडिया’ ग्रुप फूड, प्रॉपर्टी, फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनर्जी और फिल्म प्रोडक्शन बिजनेस में भी अपनी दखल रखता है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

5
Average: 5
Your rating: None