न्यूज चैनल एक बेहतरीन बिजनेस है- बरुण दास
समाचार4मीडिया.कॉम. ब्यूरो
एक्सचेंज4मीडिया के न्यूज नेक्सट समारोह में जी न्यूज के सीईओ बरुण दास ने बताया कि वो न्यूज चैनल इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते है। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल एक बेहतरीन बिजनेस है और इसमें काफी पैसा बनाया जा सकता है। भविष्य में डिजिटलाइजेशन को देखते हुए न्यूज चैनलों के पे रेवेन्यू में इजाफा होगा और सब्सक्रिप्सन भी बढ़ेगा। आर्थिक मंदी से यह सबक मिला है कि न्यूज चैनल रेवेन्यू के लिए केवल विज्ञापनदाताओं पर निर्भर नही रह सकते। मेरा यह भी मानना है कि रीजनल न्यूज चैनल मार्केट भले ही अपने शुरुआती दौर में है लेकिन इसमें काफी संभावना है।
नोट:समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


