चैनलों की पोल खोलती ‘ढ़िबरी चैनल’

viplav-vinod-new.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

मीडिया और खास तौर पर टेलीविजन चैनलों की दुनिया की अंदुरूनी सच्चाइयों से आम तौर पर कम लोग वाकिफ होते हैं। टेलीविजन चैनलों में काम-काज के माहौल, भीषण प्रतिस्पर्धा, व्यवसाय और बाजार और टीआरपी के दबाव के चलते चैनलों में काम करने वालों में अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षा एवं अनिश्चितता की स्थिति, महिला कर्मियों के साथ रोज-ब-रोज होने वाले सलूक आदि ऐसे कई मुद्दे हैं जो आम दर्शकों की आंखों से ओझल रहते हैं या आम लोग इनके बारे में ज्यादा नहीं सोचते। यहां तक कि सरकार, राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों का भी ध्यान इस तरफ कम जाता है। जबकि ये ऐसे मुद्दे हैं जिनके कारण टेलीविजन चैनलों से प्रसारित होने वाली समाग्रियों की गुणवत्ता प्रभावित होती है और इसलिये इन मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ‘यूनिवार्ता के वरिष्ठ पत्रकार, विनोद विप्लव  ने ‘ढ़िबरी चैनल’ नाम से एक किताब लिखी है। जो कि मार्केट में जल्द ही उपलब्ध होगी।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुए’, विनोद विप्लव ने बताया कि आज के समय में मीडिया खास तौर पर टेलीविजन चैनल सामाजिक विकास के अत्यंत सशक्त माध्यम बन गये हैं लेकिन दुर्भाग्य यह है कि ज्यादातर अखबार और टेलीविजन चैनल आमदनी, प्रसार संख्या और टीआरपी बढ़ाने की अंधी दौड़ में शामिल होकर अपनी भूमिका से भटक गये हैं और ‘ढ़िबरी चैनल में शामिल रचनायें उसी भटकाव को उजागर करती है।‘फिलहाल इस पुस्तक का डिजिटल संस्करण प्रकाशित हुआ है जिसे www.indiaebooks.com  से डाउनलोड किया जा सकता है। शीघ्र ही इसका प्रिट संस्करण बाजार में उपलब्ध होने वाला है। इस पुस्तक में 22 रचनायें हैं जो ज्यादातर मीडिया एवं टेलीविजन चैनलों पर आधारित हैं।
 
उल्लखनीय है कि विनोद विप्लव, समाचार एजेंसी, यूनीवार्ता में वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह पत्रकार के अलावा कहानीकार एवं व्यंग्यकार हैं। इससे पूर्व उन्होंने मोहम्मद रफी की जीवनी ‘मेरी आवाज सुनो’ लिखी जो काफी लोकप्रिय हुई। उनका कहानी संग्रह ‘विभव दा अंगूठा’ दिल्ली सरकार की ‘हिन्दी अकादमी के सहयोग से प्रकाशित हो चुका है। सिनेमा, स्वास्थ्य एवं विज्ञान पर उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

4
Average: 4
Your rating: None