‘नेटवर्क 18’ औऱ ‘सन नेटवर्क’ ने बनाया ‘सन 18’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘नेटवर्क 18 समूह’ औऱ ‘सन नेटवर्क’ ने गठजोड़ करके भारत के बड़े वितरण नेटवर्क क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। नई इकाई ‘सन 18’ के माध्यम से ‘नेटवर्क 18 समूह’ भारत के टेलीविजन वितरण क्षेत्र में कदम रखेगा।
समझौते के अनुसार ‘सन 18’, वायकॉम 18, नेटवर्क 18, डिज्नी इंडिया नेटवर्क और सन नेटवर्क पर 33 चैनलों का प्रसारण भारत में केबल, डीटीएच, आईपीटीवी, एचआईटीएस और एमएमडीएस के माध्यम से करेगा। इन 33 चैनलों की मदद से ‘सन 18’ भारतीय टेलीविजन वितरण के क्षेत्र सर्वाधिक चैनल वाला नेटवर्क हो जायेगा।
रणनीतिक गठबंधन के बाद, वितरण व्यापार का विशिष्ट संरचना तैयार किया गया है, जिसके तहत दो नई कंपनियों- ‘सन 18 मीडिया सर्विस नॉर्थ कंपनी’ और ‘सन 18 मीडिया सर्विस साउथ कंपनी’ का निर्माण किया गया है। ‘सन 18 नॉर्थ’ के सीईओ और डायरेक्टर हरेश चावला होंगे और राजेश कामत ‘सन 18 नॉर्थ’ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर होंगे। ‘सन साउथ कंपनी’ के सीईओ टोनी डि सिल्वा के नेतृत्व में कार्य करेगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


