नेटवर्क18 ने लॉंन्च की न्यूज वेबसाइट फर्स्टपोस्टडॉटकॉम
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
नेटवर्क 18 ग्रुप ने हाल ही में न्यूज और व्यूज वेबसाइट फर्स्टपोस्टडॉटकॉम लॉन्च की है। इस वेबसाइट की खासियत है कि इसमें ब्लॉगिंग. क्विक पोस्ट जैसे दूसरे इंटरैक्टिव फीचर्स को शामिल किया गय़ा है। इस तरह नेटवर्क 18 फर्स्टपोस्ट एक डिजिटल न्यूज रूम की शक्ल देने जा रहा है क्य़ोंकि साइट में न केवल खबरें होंगी बल्कि देश-विदेश के कई मशहूर एडिटर और लेखकों को इससे जोड़ा जा रहा है।
फर्स्टपोस्ट की लॉन्चिंग के मौके पर वेब-18 के सीईओ लक्ष्मी नरसिम्हन ने कहा कि नेटवर्क 18 ग्रुप न्यूज और इंटरनेट के क्षेत्र में हमेशा बेहतर काम करने की कोशिश करता रहा है और फर्स्टपोस्ट इन दोनों की खूबियों को समेटे हुए है। ओपीनियन राइटिंग, स्ट्रॉंग कमेंट्री ब्रेकिंग व्यूज, स्ट्रांग कमेंट्री औऱ स्किलफुल एनॉलिसिस के साथ हम अलग दिखेंगे। कंटेट को लेकर उन्होंने कहा कि फर्स्टपोस्ट पोलिटिक्स, करेंट अफेयर्स, वर्ल्ड, बिजनेस, इकॉनमी, लाइफस्टाइल स्पोर्ट्स और बॉलीवुड की खबरों को प्रमुखता देगा।
लॉन्चिंग के मौके पर वेब-18 के एडिटर आर जगन्नाथ ने कहा कि भारत हाई-क्वालिटी वेब जर्नलिज्म की ओर बढ़ रहा है। आपके चारों ओर खबरे भरी पड़ी हैं बस आपको अपने पाठकों के इंट्रेस्ट की खबरें चुननी हैं। फर्स्टपोस्ट पर आपको इसी की सुविधा मिलेगी। फर्स्टपोस्ट पर हम रीडर, व्यूअर और लिसनर की पार्टनरशिप बनाने की कोशिश करेंगे।
- Category:


