‘एनडीटीवी’ अब अमेरिका में भी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘एनडीटीवी’ का प्रसारण भारत से बाहर 74 देशों में किया जाता है, और 1.8 करोड़ घरों में इसे देखते हैं। अब, ‘एनडीटीवी’ का प्रसारण अमेरिका में भी होने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में, ‘एनडीटीवी’ ने अपने पैर पसारते हुए ‘डिश नेटवर्क’ पर ‘एनडीटीवी 24x7’ और ‘एनडीटीवी गुड टाइम्स’ को लॉन्च किया है।
‘एनडीटीवी’ के दोनों चैनल, भारत में प्रसारित होने वाले अन्य चैनलों के साथ ‘डिश नेटवर्क साउथ एशिया’ मेगा पैक का हिस्सा है। लॉन्चिंग के अवसर पर, विक्रम चंद्रा, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ, ‘एनडीटीवी लिमिटेड’ ने कहा, “एनडीटीवी डिश नेटवर्क के साथ साझेदारी करके काफी प्रसन्न है, अब इसके माध्यम से अमेरिका में दर्शकों के एक बड़े वर्गा कर इसकी पहुंच हो गई है। हमें उम्मीद है कि इस सहयोग से दोनों कंपनी एक नई उंचाई प्राप्त करेगी।”
‘एनडीटीवी समूह’ का चैनल अब अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, अफ्रीका के देशों, मध्य-पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारतीय उपमहाद्वीप सहित कई देशों में उपलब्ध है।
इसके अलावा, ‘एनडीटीवी गुड टाइम्स’ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाइफ स्टाइल चैनल के बीच में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


