अवार्ड पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को मजबूत करता है : बरखा दत्त
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एनडीटीवी की ग्रुप एडिटर बरखा दत्त को न्यूज टेलीविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द इयर 2010 (अंग्रेजी) के खिताब से नवाजा गया। अवार्ड लेते हुए बरखा दत्त ने बताया कि ये अवार्ड हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं क्योंकि पहले से ही पत्रकारिता के स्टैंडर्ड को लेकर काफी बहस चल रही है। मेरा सोचना है कि यह अवार्ड देकर और मुझे एडिटर इन चीफ के रूप में पहचान देकर मेरा, हमारी पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों में विश्वास को बढ़ाता है। एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप और ज्यूरी टीम जिन्होंने मुझे इस अवार्ड के लिए सलेक्ट किया है उनका मैं धन्यावाद करती हूं। मुझे आशा है कि यह अवार्ड हमें और ज्यादा बेहतरीन काम करने के लिए मजबूर करेगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


