इंडियन एक्सप्रेस के करेसपॉन्डेंट को मिलेगा स्टेट्समैन अवार्ड
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन एक्सप्रेस, पटना के विशेष संवाददाता संतोष सिंह को बेहतरीन ग्रामीण रिपोर्टिंग के लिए प्रतिष्ठित स्टेट्समैन अवार्ड-2011 से सम्मानित करने की घोषणा कि गई है। संतोष को यह सम्मान 16 सितम्बर को कोलकाता में दिया जाएगा. संतोष को यह पुरस्कार उनकी रिपोर्ट मॉडर्न मुखिया के लिए दिया जाएगा।
'माडर्न मुखिया' शीर्षक से प्रकाशित इस रिपोर्ट में संतोष ने बताया था कि किस तरह दिल्ली यूनिवर्सिटी से में अध्ययन करने वाले सुधांशु कुमार नाम का एक युवक समस्तीपुर जिला के नयानगर पंचायत से मुखिया चुना जाता है और बदलाव की शुरुआत करता है.
सुधांशु लोगों को स्वावलंबी बनाने के साथ जातिवाद खतम करने की दिशा में भी प्रयासरत रहे. लोगों से मिलकर जातिवाद समाप्त करने की दिशा में काम करते रहे.
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

