आगरा से लॉन्च होगा दैनिक एनसीआर इंडिया
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
आगरा में जल्द ही एक और दैनिक अखबार एनसीआर इंडिया लॉन्च होने जा रहा है। कुल 12 पेज के इस अखबार में 6 पेज कलर होगें। एनसीआर इंडिया स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देगा। एनसीआर इंडिया प्रबंधन ने अखबार की लॉचिंग को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। समाचार4मीडिया से बात करते हुये अखबार के संपादक धर्मेन्द्र भाटी ने बताया कि हम आगरा एडिशन में आगरा की स्थानीय खबरों को प्रथमिकता देगें।
उन्होंने कहा कि जिस तरह एनसीआर एडिशन में हम अभी केवल एनसीआर की खबरें दे रहें हैं, उसी तर्ज पर आगरा एडिशन भी होगा। आगरा में एक नई टीम अखबार बनायी जा रही है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कई और अखबार अपना विस्तार आगरा में करने की योजना बना रहे हैं। वर्तमान में दैनिक जागरण, अमर उजाला, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, पायनियर, राष्टिय सहारा आदि अखबारों का आगरा में अच्छा सर्कुलेशन हैं। सभी अखबार स्थानीय खबरों पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुये हैं। हाल में ही आगरा से ही एक प्रादेशिक और दो धार्मिक चैनल भी लॉन्च हुए हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


