नेशनल न्यूज मैगजीन ‘टुडे एक्सप्रेस’ लॉन्च

magazine1.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

एक और नेशनल न्यूज मैगजीन टुडे एक्सप्रेस की शुरुआत आगरा से की गई है। समाचार4मीडिया को भेजे गए एक मेल में मैगजीन के प्रकाशक विजय अग्रवाल ने बताया कि हमारा मुख्य फोकस समाज में जागरूकता फैलाने पर होगा। हम आज के भारत की आवाज बनने की कोशिश करेंगे। इस लक्ष्य के पाने लिए हमारी एक टीम पूरा प्रयास करेगी। हम किसी के साथ बिना कोई पक्षपात किये सभी को अपनी पत्रिका में जगह देंगे।
 
इस ग्रुप के चेयरमैन धर्मेंद्र अग्रवाल, पब्लिशर, प्रिंटर और ऑनर विजय अग्रवाल, चीफ एडिटर दीपक राज, एडिटर जीएस शर्मा, और एग्जीक्यूटिव एडिटर सुशील शर्मा  हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर का ब्यूरो हेड श्याम मोहन सवसाल को बनाया गया है।
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None