जल्द आ रहा है नेशनल हिंदी न्यूज चैनल न्यूलुक न्यूज

newlook-news.jpg

आरिफ खान मंसूरी

समाचार4मीडिया.कॉम
एनमार्ट रिटेल ग्रुप ने अपनी एंट्री मीडिया सेक्टर में भी दर्ज करा ली है। ग्रुप अपना एक हिंदी नेशनल न्यूज चैनल न्यूलुक न्यूज लेकर आ रहा है। प्रबंधन ने इस बारे में बताया चैनल को शुरू करने को लेकर तैयारियां की जा रही है। और इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जायेगा। अभी इस बारे में कोई निश्चय नहीं किया गया कि चैनल कब शुरू करना है, लेकिन लॉन्च करने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। और चैनल के लिए टीम गठन की प्रक्रिया जारी है। इस चैनल की शुरू करने करने की योजना करीब एक साल पहले की गई थी।
 
ख़बर एक मिशन टेगलाइन के साथ शुरू होने वाला यह चैनल 24 घंटे न्यूज और करंट अफेयर्स न्यूज चैनल होगा। प्रबंधन का कहना है कि हम लोग उच्च दर्जे का कंटेंट अच्छी तकनीकि के साथ हमारे दर्शकों को पेश करेंगे। जो कि हमारे अच्छे पत्रकार, टेकनिशियन और विज्ञापनदाताओं के जरिए से हासिल होगा। चैलन का शुरुआती फोकस पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश और वेस्टर्न यूपी पर होगा। उसके बाद इस चैनल का विस्तार किया जायेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

5
Average: 5
Your rating: None

टिप्पणी

newa chanel Address

 प्लीज़ नए चैनल का इमेल अड्र्स बता दें