तेलंगाना में आज से ‘दैनिक नमस्ते तेलंगाना’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
तेलुगू दैनिक, ‘नमस्ते तेलंगाना’ आंध्रप्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में आज 7 जून 2011 से न्यूज़स्टैंड पर उपलब्ध होगा। इसे ‘टी न्यूज़’ प्रकाशित कर रहा है जिसे पहले ‘राज न्यूज़’ के नाम से जाना जाता था। ‘नमस्ते तेलंगाना’ तेलंगाना क्षेत्र के दस जिलों - अदिलाबाद, करीमनगर, महबूबनगर, मेडक, नालगोंडा, नजिमाबाद,रंगारेड्डी और वारंगल से प्रकाशित किया जायेगा। इस समाचारपत्र के 7 संस्करण होंगे एवं इसका अनुमानित प्रिन्ट 7 लाख से उपर होगा।
‘नमस्ते तेलंगाना’ के टीम का नेतृत्व मैनेजिंग डायरेक्टर, दिवाकोंडा दामोदर राव करेंगे। कट्टा शेकर रेड्डी, सीईओ और समाचारपत्र के योजना से संबंधित, समन्वय और प्रशासनिक विभाग को देखेंगे जबकि वी नारायणन सेल्स एवं मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट का पद संभालेंगे। वरिष्ठ पत्रकार, अल्लाम नारायणा ‘नमस्ते तेलंगाना’ की संपादकीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
समाचारपत्र की लॉन्चिंग के बारे में नारायणन ने कहा,"तेलंगाना के निवासियों के दिल में अलग तेलांगना क्षेत्र का मुद्दा पिछले 60 सालों से सुलग रहा है। ‘नमस्ते तेलंगाना’ समाचारपत्र इस आवाज को और मुखर करेगा। ‘नमस्ते तेलंगाना’ समाचारपत्र, तेलंगाना के लोगों के द्वारा, तेलंगाना के लोगों लिए और तेलंगाना के लिए समर्पित है। यह समाचारपत्र तेलंगाना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं, मुद्दों, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को आवाज देगा।"
समाचारपत्र के कंटेंट पर नारायणन ने कहा कि यह सिर्फ एक अन्य समाचारपत्रों की तरह नहीं होगा बल्कि इसके लिए अलग से प्लानिंग की गई है, यह तेलांगना क्षेत्र का संपूर्ण और सबसे लोकप्रिय समाचारपत्र होगा। उन्होंने आगे कहा, "इस समाचारपत्र में, राजनीतिक समाचार तेलांगना के मुद्दे को प्रमुखता से रखने के साथ में स्पॉर्टस, बिजनेस, सिनेमा, फीचर्स और संडे मैगजीन भी दी जायेगी। नमस्ते तेलांगना अपने डिजाइन तकनीक, क्वालिटी और कंटेंट सभी में बेहतर होगा।"
इस क्षेत्र में, पिछसे 35 सालों से ईनाडु का बोलबाला है। दैनिक साक्षी को तीन वर्ष पहले ही लॉन्च किया गया है और इसने मार्केट में अपना अच्छा प्रभाव दिखाया है। हालांकि, दोनों मीडिया समूह सीमांध्रा क्षेत्र से आते हैं।
नारायणन ने कहा, "पहली बार, तेलंगाना क्षेत्र से किसी दैनिक का प्रकाशन हो रहा है और हमें तेलंगाना क्षेत्र से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। स्वस्थ प्रतियोगिता से सभी समाचारपत्रों के पाठकों में वृद्धि होगी।"
‘टी न्यूज़’ की उपस्थिति के बारे में अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि इससे हमें लोगों के बीच में जागरूकता फैलाने में निश्चित ही मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि टेलीविजन और प्रिन्ट मीडिया के लिए अलग संपादकीय होंगे, हालांकि एक-दूसरे के साथ सहयोग भी किया जायेगा।
समाचारपत्र की मार्केटिंग योजना के बारे में बताते हुए नारायणन ने कहा, कम से कम बजट के साथ हम कम समय में इस समाचारपत्र को आश्चर्यजनक सफलता दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "तेलंगाना के लोगों को पहले से ही ‘नमस्ते तेलंगाना’ के बारे में मालूम हो चुका है और वे बेसब्री से इस समाचारपत्र के लॉन्चिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं। समाचारपत्र के बारे में लोगों को उच्च स्तर पर जानकारी उपलब्ध है इसलिए इस मोर्चे पर हमें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. हालांकि जहां कहीं भी जरूरत होगी मीडिया का चतुराई से उपयोग किया जायेगा।"
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


