हिंदुस्तान, पत्रिका और पायनियर से इधर-उधर

समाचार4मीडिया.कॉम

शिशिर शुक्ला

हिन्दुस्तान दिल्ली के सेंट्रल डेस्क के प्रभारी आशुतोष तथा अलीगढ़ की रिर्पोटर मनीषा उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया हैं। आशुतोष न्यूज एडिटर तथा मनीषा रिर्पोटर के पद पर तैनात थे। आशुतोष काफी लंबे समय से हिंदुस्तान के साथ काम कर रहे थे।
 
अलीगढ़ की पत्रकार मनीषा ने अमर उजाला के साथ अपनी नई पारी की शुरू की है। चर्चा है कि कि अलीगढ़ ब्यूरो में लंबे समय से सैलरी न मिलने के कारण सभी विकल्प तलाश रहे हैं। मनीषा से पहले सीनियर मैनेजर पंकज दीक्षित तथा बतौर रिर्पोटर काम कर रहे राजकुमार ने भी हिंदुस्तान को अलविदा कह कर अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है।
 
उधर अंग्रेजी अखबार पायनियर में बतौर रिर्पोटर संतोष नारायण ने ज्वाइन कर लिया है। वह इस पहले हेडलाइन्स इंडिया वेबसाइट में सीनियर रिर्पोटर के पद तथा प्रोडक्शन हाउस में भी काम कर चुके हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
 
पत्रिका जयपुर में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रहे ब्रजेन्द्र राय ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। अब वे दैनिक भास्कर जयपुर के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं। 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

2
Average: 2
Your rating: None