मिंट का सातवां संस्करण हैदराबाद से लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एचटी मीडिया लिमिटेड के बिजनेस अखबार मिंट ने आज अपना सातवां संस्करण हैदराबाद से लॉन्च किया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 13 जुलाई को मिंट अहमदाबाद से लॉंन्च हुआ था। इस तरह अब मिंट के दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद से कुल सात संस्करण प्रकाशित हो रहे हैं साथ ही यह बिजनेस डेली चंडीगढ़ एवं पुणे में भी उपलब्ध है. इस मौके पर एचटी प्रबंधन ने एक मेल जारी अपने सहयोगियों को बधाई दी है।
प्रबंधन द्वारा जारी मेल का अनुवाद इस तरह है
'एचटी मीडिया' का दैनिक बिजनेस समाचारपत्र, 'मिंट' ने आज हैदराबाद संस्करण लॉन्च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही 'मिंट' अब सात जगहों से प्रिंट होने लगा है ये स्थान हैं - दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद और यह चंडीगढ़ एवं पुणे में भी उपलब्ध होगा। नये संस्करण के द्वारा हैदराबाद के समझदार पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष, शब्द-जाल से मुक्त रिपोर्टिंग के साथ ही बिजनेस न्यूज़ का गहराई से विश्लेषण मिलेगा जिसे देश भर में 'मिंट' के पाठकों एवं विज्ञापनदाताओं के द्वारा सराहा गया है। रिपोर्टिंग में स्पष्टता, बेहतरीन डिजाइन, मार्केट पर एक्सक्लूसिव सेक्शन और 'मिंट मनी' में व्यक्तिगत वित्त और 'वाल स्ट्रीट जर्नल' सेक्शन में अंतरराष्ट्रीय बिजनेस न्यूज़ के कारण 'मिंट' देश के निर्णय निर्माताओं के लिए पसंदीदा बिजनेस न्यूज़ पेपर बन गया है।
इस लॉन्च के साथ ही, 'मिंट' ने देश में बिजनेस दैनिकों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। इसके पहले से ही दो लाख से अधिक पाठक हैं और 24 प्रतिशत पाठकों पर कब्जा जमाये हुए है। 'मिंट' प्रीमियम विज्ञापनदाताओं के लिए अपने हाई प्रोफाइल, प्रीमियम पाठक और कंटेंट के कारण पहली पसंद बना हुआ है। 'मिंट' के हैदराबाद संस्करण की लॉन्चिंग के साथ ही 'एचटी मीडिया' के पोर्टफोलियो की दक्षिण भारत में स्थिति मजबूत हो गई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


