‘रिंग का किंग’ के लिए ‘मिड डे’ का पावर पैक्ट इनोवेशन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मुंबई का लोकप्रिय स्थानीय समाचारपत्र, ‘मिड डे’ ने आज 25 जनवरी, 2012 को ‘रिंग का किंग’ के लिए जोरदार तैयारी की है। आज यह समाचारपत्र हैवीवेट रेस्लर शो के लॉन्च के लिए ब्रॉडशीट फॉर्मेट लेकर आया है।
कल्रस ने ‘मिड डे’ के साथ रिंग का किंग के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। उल्लेखनीय है कि ‘रिंग का किंग’, का प्रसारण ‘कलर्स’ टीवी पर 28 जनवरी 2012 से होगा।
इस अवसर पर, ‘मिड डे’ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, मंजीत घोषाल ने कहा, “ब्रॉडशीट विज्ञापन अपनी तरह का नया और प्रभावी विज्ञापन है। पाठकों पर इसका जोरदार असर होगा। अपने क्लाइंट के लिए हम सदैव कुछ नया करते हैं और यह उसी सिलसिले में उठाया गया कदम है।”
‘मिड डे’ ने इस विज्ञापन में लिखा है – इतना बड़ा है इनका आकार, कि बड़ा करना पड़ा ये अखबार। तीन दिन पहले दे रहे हैं ख़बर, ताकि आप रहें तैयार। विज्ञापन तीन दिन पहले से ही लक्षित दर्शकों को लेकर तैयार किया गया है।
‘कलर्स’ के मार्केटिंग हेड – राजेश अय्यर ने कहा, “रिंग का किंग एक रोमांचक कैंपेन है जो इस शो को प्रतिबिंबित करता है। हम इस कैंपेन के माध्यम से दर्शकों को झकझोरना चाहते थे। ‘रिंग का किंग’ के लिए प्रिंट माध्यम पर हमारे सभी कैंपेन ‘मिड डे’ के साथ होगा। इसके अलावा, हम इस कार्यक्रम के लिए मीडिया के विभिन्न माध्यमों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


