अब 'मेरी सहेली' पत्रिका मराठी में भी

majhi-saheli.gif
समाचार4मीडिया.कॉम
महिलाओं की लोकप्रिय मैगजीन मेरी सहेली अब मराठी में भी प्रकाशित होगी। ‘मेरी सहेली’ के प्रकाशक पॉयनियर बुक कंपनी ने मराठी महिलाओं के लिए मराठी भाषा में ‘माझी सहेली’ नाम की एक मैंगजीन लॉन्च करने का फैसला किया हैं।
 
 इस मैंगजीन की लॉन्चिंग 20 सितंबर को होगी। ‘माझी सहेली’ में फैशन, व्यूटी, हेल्थ, कॅरियर, सेक्स, ट्रैवल, सेल्फ हेल्प, सलेब्रिटी, मैरिज, रिलेशनशिप, महिलाओं की समस्याओं और ग्लैमर जैसे कंटेंट को स्थान दिया जाएगा।
 
पॉयनियर बुक कंपनी के डायरेक्टर ललित पहवा ने कहा कि मराठी भाषा में इस तरह की मैगजिन के लिए बहुत संभावना है। इस सेगमेंट में हालांकि अभी बहुत से बड़े ब्रांड शामिल नहीं हैं। ‘माझी सहेली’ मराठी बोलने वाली महिलाओं का प्रतिबिंब बनकर उभरेगी। नॉर्थ इंडियन महिलाओं का सोचने का ढंग बिल्कुल अलग होता है और यह मैंगजीन के टाइटल से झलकता है। हेमा मालिनी माझी सहेली मैंगजीन की भी एडिटर रहेंगी।
 
ललित पाहवा ने डिस्ट्रब्यूशन स्ट्रेटजी के बारे में बताया कि ग्रुप पहले से ही स्थापित है और पूरे देश में इसके लगभग 500 एजेंट हैं। यह मैंगजीन अपने पहले दिन से ही महाराष्ट्र के सभी बुक स्टॉलो पर पाठको के लिए उपलब्ध होगी।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None