के. एम. मैथ्यू के बाद मैमन मैथ्यू बने मलयालम मनोरमा के ग्रुप एडिटर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मलयालम मनोरमा के प्रधान संपादक के. एम मैथ्य के देहांत के बाद उनके बेटा मैमन मैथ्यू को समूह का ग्रुप एडिटर बनाया जा रहा है। मैमन प्रधान संपादक के पद के साथ साथ प्रबंध निदेशक का पदभार भी संभालते रहेंगे। मैमन पिछले 44 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने कई विदेशी अखबारों के साथ काम किया है। मैथ्यू ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से मध्यकालीन भारतीय इतिहास में मास्टर डिग्री लेने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ जुड़ गए।
फिर 1968 में ब्रिटेन के वेस्टर्न मेल में रिपोर्टर के तौर पर ज्वाइन कर लिया है। उसके बाद वेस्टर्न मेल छोड़ कर लंदन के संडे टाइम्स से जुड़ गए। इसके साथ इन्होंने ओकलाहोमा सिटी टाइम्स और डेली ओकलाहोमा के साथ भी किया है। मैमन मैथ्यू ने ‘द एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया’ का प्रतिनिधित्व भी किया है और प्रेस कॉन्सिल के मेंबर भी रह चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


