क़ॉरपोरेट मीडिया को नियंत्रित करना चाहता है
रिलायंस को मीडिया में इतनी रूचि क्यों है? इसके पीछे सिर्फ पैसा ही नहीं है, जाहिर है कि यह प्रभाव के लिए है। रूपर्ट मर्डोक तीन महादेशों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को प्रभावित करते हैं। अब ऐसी स्थिति आ गई है कि देश का सबसे धनी व्यक्ति सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क का मालिक है। हां, यहां एक स्वतंत्र संस्था है, लेकिन मैं उस पर विश्वास नहीं करता। इसका मुख्य उद्देश्य मीडिया को नियंत्रित करना है। आप योजनाओं को प्रभावित कर रहे हो, आप सरकार की नीतियों, निर्णयों को प्रभावित कर रहे हो और अब आप आम–आदमी को प्रभावित करोगे कि वह सरकार और आपके निर्णयों को सुने।
“इस तरह के सौदे में जब इतने बड़े पैमाने पर डील हुई हो तो कई तरह के सवाल खड़े हो जाते हैं। यह लोगों की सोच को प्रभावित करता है। मैं नहीं जानता कि अगर किसी ने दरवाजा बंद कर दिया है तो। काफी देर हो चुकी है।”
- Category:

