मीडिया हब ने लॉन्च की दो नयी वेबसाइट

aryavart-news[1]-logo.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मीडिया हब ने अपनी दो नयी वेबसाइट लांच की है। खबरिया वेबसाइटों के बढ़ते दायरे को ध्यान में रखकर कंपनी ने आर्यावर्त न्यूज डॉट कॉम को शुरू किया है।
 
दूसरी ओर महिलाओं को नया मंच प्रदान करने के लिए फीमेल ए2जेड डॉट कॉम नामक वेबसाइट को शुरू किया गया है।
 
मी़डिया हब की सीईओ व आर्यावर्तन्यूज डॉट कॉम की संपादक सीमा सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि इंटरनेट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑन लाइन पत्रकारिता तेजी से अपना मुकाम बनाती जा रही है और भविष्य में परंपरागत मीडिया को इससे कड़ी चुनौती मिलेगी।  भविष्य न केवल ऑनलाइन पत्रकारिता का है बल्कि सामाजिक व राजनीतिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का ये सबसे अच्छा माध्यम है।  इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने वेब पोर्टल को शुरू किया है। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम जानकारियां इन नयी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए विभिन्न शहरों में काम करने वाले पत्रकारों की सेवा ली जा रही है।
 
पोर्टल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जायेगा। वीडियो और टेक्स्ट डेटा के साथ ही इन वेबसाइट को पूरी तरह इंटरैक्टिव भी बनाने की कोशिश भी की जा रही है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None