पत्रकार पत्रकारिता के असली मायने समझें : शाज़ी जमां
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एमसीसीएस के एडिटर शाज़ी ज़मां को न्यूज टेलीविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द इयर 2010 (हिंदी) अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि जब मुझे बताया गया कि मुझे अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है तो मैंने मेरे गिरेबां के अंदर झांक कर देखा कि मुझे किस लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। तो मैंने सोचा कि यह उन महान कार्यों का इनाम है जो एमसीसीएस की टीम द्वारा किये गए हैं। यह अवार्ड उन लोगों की पहचान है जो कि निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं। मैं चाहता हूं कि और भी बहुत सारे लोग इस अवार्ड से प्रेरित होकर पत्रकारिता के असली मायने समझे और पत्रकारिता के सही रास्तों पर चलें।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


