तो ‘9XM’ से आगे निकल जाएगा ‘मस्ती’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मीडिया पेशेवर मस्ती चैनल के भविष्य को लेकर काफी आश्वान्वित हैं, और उनका मानना है कि चैनल इस जोन नें नंबर वन बन सकता है। श्री अधिकारी ब्रदर्स ने म्यूजिक और मनोरंजन से भरपूर चैनल ‘मस्ती’ को इस वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में लॉन्च किया था। ‘मस्ती’ पर हिन्दी संगीत के साथ ही कॉमेडी के विभिन्न स्वरूपों जैसे चुटकुले, पैरोडी आदि का प्रसारण होता है। इस तरह प्रोग्राम के संयोजन से पिछले दो सप्ताहों में टैम की रिपोर्ट में चैनल की पहुंच और दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
लॉन्चिंग के पहले सप्ताह में (28 वें सप्ताह) मस्ती को 8 जीआपी (सी एंड एस 4+, एचएमएस), जबकि, सी एंड एस 15-24 वर्ष के आयु वर्ग में, जीआरपी 13 प्राप्त हुआ। अगले दो सप्ताह में इस नंबर में वृद्धि हुई है। जबकि, सी एंड एस 4 + बढ़कर 29 वें सप्ताह में 13 जीआरपी एवं 30 वें सप्ताह में 15 जीआरपी और 15-24 वर्ष के आयु वर्ग में 29 वें सप्ताह में 19 जीआरपी से 30 वें सप्ताह में 20 जीआरपी हो गया।
जीआरपी के अलावा लॉन्चिंग के समय से ही चैनल की पहुंच में भी वद्धि हुई है। चैनल 28 वें सप्ताह में सी एंड एस 4+ बढ़कर 28 वें सप्ताह में 13.52 प्रतिशत से 29 वें सप्ताह में 15.5 प्रतिशत और 30 वें सप्ताह में 16.35 प्रतिशत हो गया। सी एंड एस 15-24 वर्ष के आयु वर्ग में 28 वें सप्ताह में पहुंच 17.06 प्रतिशत से 29 वें सप्ताह में 19.77 प्रतिशत एवं 30 वें सप्ताह 20.53 प्रतिशत हो गया।
मीडिया पेशेवर इन नंबरों और चैनल के भविष्य के प्रति काफी आशावान हैं।
मुद्रा मैक्स के वाइस प्रेसिडेंट, शैलेश वेलांदी के अनुसार, “नंबर से निश्चित रुपये से खुशी हुई है और इस तरह के प्रसारित प्रोग्राम की तुलना में इसकी शैली भी काफी अच्छी है।” चैनल के कंटेट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “म्यूजिक और कॉमेडी के संयोजन से प्रोग्राम काफी अच्छे बन पड़े हैं और इससे अच्छा मनोरंजन होता है। इसके अलावा, ‘सब’ बैनर को इस क्षेत्र की काफी समझ है और उन्हें इसका जरूर लाभ मिलेगा।”
इसी प्रकार, एलाइड मीडिया के वाइस प्रेसिडेंट पीएम बालकृष्ण भी महसूस करते हैं कि कॉमेडी और म्यूजिक का संयोजन चैनल के हित में कार्य करता है और राजू श्रीवास्तव जैसे हास्य कलाकारों के होने से 15-24 वर्ष के आयु वर्ग के युवा दर्शकों को आकर्षित करने में मदद मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ तीन सप्ताह में ‘मस्ती’, 9XM के करीब पहुंच गया है। 28 वें सप्ताह में 9 XM की पहुंच सी एंड एस 4+ में 21.82 प्रतिशत से 29 वें सप्ताह में गिरकर 20.48 प्रतिशत हो गया, 30 वें सप्ताह में इसमें थोड़ी सी वृद्धि हुई और यह 20.55 प्रतिशत आंकड़े को छू सका।
उसी तरह, 15-24 वर्ष के आयु वर्ग में 9 XM 28 वें सप्ताह में 26.73 प्रतिशत से 29 वें सप्ताह में थोड़ी सी कमी आई और यह 26.24 प्रतिशत एवं 30 वें सप्ताह 26.01 प्रतिशत पर आ गया।
बालकृष्ण के अनुसार, “मस्ती में 9 XM से आगे निकलने की क्षमता मौजूद है।”
मुद्रा मैक्स के वेलांदी ने आगे कहा कि चैनल अभी मार्केट में नया है लेकिन समय के साथ दर्शकों की संख्या में वृद्धि होगी, इसके प्रदर्शन में सुधार आयेगा और अगर सब कुछ सही रहा तो इससे चैनल को मजबूती मिलेगी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


