मनोरमा समूह’ का एक और एंटरटेनमेंट चैनल ‘मझाविल मनोरमा’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘मनोरमा समूह’ ने एक नए मलयालम जनरल एंटरटेनमेंट चैनल की लॉन्चिंग की है।‘मझाविल’ का अर्थ रेनबो होता है, इसकी लॉन्चिंग के बाद से‘मनोरमा समूह’ विभिन्न क्षेत्रीय दैनिकों, रेडियो चैनल, न्यूज़ चैनल, मैगजीन और ऑनलाइन बिजनेस के क्षेत्र में भी आ गया है।
इस अवसर पर, ‘मजाविल मनोरमा’ के निदेशक, जयंत मेमन मैथ्यू ने कहा, “मैं आशा करता हूं कि ‘मझाविल मनोरमा’ नंवर वन मलयालम चैनल बन जायेगा। इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन अंतत: हम उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसा अवसर निश्चित रूप से आयेगा।”
समूह केरल में समाचारपत्रों के बीच नंबर वन पर कायम‘मलयाला मनोरमा’ का लाभ लेना चाहता है
मैथ्यू ने कहा कि समूह ‘मझाविल चैनल’ के प्रचार के लिए न्यूज़ चैनल के साथ प्रिंट, रेडियो, आउट ऑफ होम, डिजिटल और सोशल मीडिया के अलावा केरल में रोड शो का भी सहारा लेगा।
‘मझाविल चैनल’ को केरल में पहले से नंवर वन के पायदान पर कायम ‘एशियानेट’ सहित ‘सूर्या टीवी’ से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, ‘मझाविल’ केरल में उभरते गायकों को मौका देने के लिए रीयलिटी शो भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। मलयालम जनरल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में पहले से स्थापित चैनलों के बीच देखने वाली बात होगी कि किस तरह से ‘मझाविल मनोरमा’ अपने को स्थापित करेगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


