मनीषा पांडेय बनीं इंडिया टुडे की फीचर एडिटर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
भास्कर भोपाल में फीचर एडिटर का दायित्व संभाल रही चर्चित पत्रकार मनीषा पांडेय अब नई भूमिका में इंडिया टुडे हिंदी के साथ बतौर फीचर एडिटर जुड़ रही हैं। इलाहाबाद से शिक्षा-दीक्षा पाने वाली मनीषा पांडेय पिछले तीन वर्षों से भास्कर के साथ जुड़ी हुई थीं। हालांकि खबर लिखे जाने तक मनीषा पांडेय से बात नहीं हो पाई है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इंडिया टुडे में काम करना शुरू कर दिया है। भास्कर के पहले मनीषा वेबदुनिया से जुड़ी हुई थीं।
मार्क्सवादी विचारधारा की तरफ झुकाव रखने वाली मनीषा चर्चित ब्लॉग बेदखल की डायरी की मॉडरेटर हैं। उनके कई कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और वेब दुनिया के दौरान उन्होंने हिंदी ब्लॉगिंग पर भी काफी काम किया। मनीषा फ्रेंच फेमनिस्ट लेखिका सिमोन द बुआ के साक्षात्कार और हेनरिक इबसेन के नाटक डॉल्स हाउस का हिंदी में अनुवाद कर चुकी हैं। विश्व के महान फिल्मकारों में एक इग्मार बर्जमैन की किताब पर भी उन्होंने काम किया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


