आउटलुक में महेश्वर पेरी की जिम्मेदारियां संभालेगे इंद्रनील रॉय
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आउटलुक ग्रुप में बड़े बदलाव के तहत आउटलुक समूह एवं पब्लिकेशन के अध्यक्ष्ा व पब्लिशर महेश्वर पेरी का कार्यकाल मार्च 2012 में समाप्त हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए महेश्वर पेरी समूह की जिम्मेदारियों को किसी और को सुपर्द करने का पूरा मन बना चुके हैं। सर्वसम्मत्ति से पेरी के स्थान पर इंद्रनील रॉय को आउटलुक समूह का पब्लिशर बनाने का विचार किया गया है। इंद्रनील 1996 से इस ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और वर्तमान में आउटलुक ग्रुप के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
महेश्वर पेरी अब अपना पूरा समय अपने दूसरे पब्लिकेशन पाथफाइंडर को देना चाह रहे हैं, जिसे उन्होंने 2009 में लांच किया गया था। यह पब्लिकेशन करियर360 और एजुकेशन360 जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन कर रहा है। पेरी आउटलुक के साथ एक सलाहकार के रूप में जुड़ें रहेगे। अब पेरी अपना पूरा समय पाथफाइंडर देंगे तथा इसके विकास और सफलता पर फोकस करेगें। पेरी 1995 में आउटलुक मैगजीन के लांचिगं के समय से समूह को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


