‘महानगर टाइम्स’ का अगला पड़ाव दिल्ली और मुंबई
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
जयपुर से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक, ‘महानगर टाइम्स’ की चौथी वर्षगांठ कल मनाई गयी। जिसमें अखबार के संपादक, गोपाल शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यह घोषणा की कि आने वाले एक साल में हम इस अखबार को दिल्ली और मुंबई से भी प्रकाशित करेंगे। इस बाबत समाचार4मीडिया से बात करते हुये, गोपाल शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “‘महानगर टाइम्स’ एक अखबार ही नही यह एक मिशन भी है। हम इस अखबार का जल्द ही विस्तार कर रहे हैं।”
गोपाल शर्मा का कहना था, “एक रुपये मूल्य वाले इस आठ पेज के दैनिक ‘महानगर टाइम्स’ का शुभारम्भ 1997 में किया गया था तब से लेकर आज तक न जाने कितने लोगों को ‘महानगर टाइम्स’ ने राहत देने का काम किया है। आपको बता दें कि अखबार के एक कॉलम ‘किससे करें गुहार’ की खासा चर्चा हो रही है इसमें लोगों को न्याय दिलाने, तत्काल रक्त की आवश्यकता की पूर्ति जैसे कार्य होते हैं। अखबार में जरूरत मंद की खबरें प्रकाशित कर तत्काल न्याय की गुहार लगाई जाती हैं।”
इस दैनिक के द्वारा कारगिल में राजस्थान के कुल 73 शहीदों के परिवार वालों को 50 हजार रुपये की एफडी दी गयी थी। इस कार्यक्रम में प्रदेश ही नहीं, देश के दिग्गज उपस्थित थे। अखबार की ओर से गुजरात के भुज में आये भूकंप में फौरी तौर पर 50 लाख रुपये के जरूरत के सामान जिसमें दूध, खाने की चीज थी, लेकर भुज में एक कैम्प लगाया गया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


