लिन डिसूजा ‘आरएससीआई’ के पहले चेयरपर्सन होंगी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘नेशनल रीडरशिप सर्वे’ (एनआरएस) और ‘इंडियन रीडरशिप सर्वे’(आईआरएस) के विलय के बाद, ‘रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया’(आरएससीआई) के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस समिति का कार्यकाल दो वर्षों का होने की उम्मीद है। और उम्मीद जताई जा रही है कि ‘आरएससीआई’ के पहले चेयरमैन, लिंटास मीडिया समूह के चेयरमैन और सीईओ, लिन डी सूजा होंगी
‘आरएससीआई’ में दोनो बॉडी ‘एमआरयूसी’ और ‘एबीसी’ से बराबर सदस्य होंगे, इस समिति में प्रत्येक बॉडी से 10 सदस्य होंगे। इन सदस्यों का बहुमत मीडिया मालिकों और प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करेंगा। ‘एबीसी’ और ‘एमआरयूसी’ प्रत्येक बॉडी से एडवरटाइजिंग एजेंसी के तीन सदस्य होंगे और दो सदस्य एडवरटाइजर्स पक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि पहला चेयरमैन‘एमआरयूसी’ से होगा ‘एबीसी’ से प्रकाशकों का प्रतिनिधितव विजय दर्डा (चेयरमैन एंड एमडी लोकमत ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन्स), टी वेंकटराम रेड्डी (चेयरमैन, डेक्कन क्रॉनिकल), जैकब मैथ्यू (एक्जीक्यूटिव एडिटर, मलयाला मनोरमा समूह), ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से बिनॉय रॉय चौधरी और ‘इंडिया टुडे’ समूह के सीईओ, आशीष बग्गा करेंगे।‘एमआरयूसी’ से प्रकाशकों का प्रतिनिधितव, ‘बॉम्बे समाचार’ के चेयरमैन, हॉरमुसजी कामा, ‘इनाडु’ से आई वेंकट, रवीन्द्र कुमार (एडिटर और मैनेजिंग डायरेक्टर, द स्टेट्समैन), जागरण समूह के सीईओ, संजय गुप्ता और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से राहुल कंसल करेंगे।
‘एबीसी’ की ओर से एडवरटाइजिंग एजेंसी का प्रतिनिधितव, सैम बलसारा (चेयरमैन एंड एमडी मैडिसन वर्ल्ड), शशि सिंहा (सीईओ, लोडस्टार यूएम) और विक्रम सखूजा (सीईओ, ग्रुपएम साउथ एशिया) करेंगे और ‘एमआरयूसी’ की ओर से लिन डी सूजा के अलावा, लियो बर्नेट इंडिया के चेयरमैन, अरविंद शर्मा और एजिस मीडिया के सीईओ, आशीष भसीन आरएससीआई में होंगे।
‘एमआरयूसी’ की ओर से एडवरटाइजिंग पक्ष का प्रतिनिधित्व, टाटा टेलीसर्विसेज की ओर से लॉयड मथाइस और एचएसबीसी बैंक के श्रीकांत श्रीनिवास माधवन और एस एम अहमद और टाटा मोटर्स के रवि पिशारॉडी एबीसी की ओर से एडवरटाइजिंग पक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एक्सचेंज4मीडिया समूह को उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार, ‘एबीसी’और ‘एमआरयूसी’ ने अपने-अपने प्रतिनिधियों के ये नाम सुझाये हैं। हालांकि, ‘एबीसी’ के वार्षिक आम सभा की बैठक इस सप्ताह होने की संभावना है। ‘एबीसी’ की वार्षिक आम सभा की बैठक के बाद आगे की जानकारी उपलब्ध होगी।
‘आरएससीआई’ के द्वारा किए गए सर्वे को भी ‘आईआरएस’ ही कहा जाएगा। भारतीय प्रिंट इंडस्ट्री के लिए ‘आरएससीआई’ एक सच्चे सोने के मानकों की तरह होगा और समय के अनुसार, सर्वे में प्रगति का भी वादा किया गया है। वर्तमान ‘आईआरएस’ में असहमति के बिंदुओं को सभी पक्षों की आम सहमति से दूर कर लिया जाएगा।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


