कुमार राकेश बने न्यूज़ एक्सप्रेस के कार्यकारी संपादक

kumar-rakesh.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

 25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार, कुमार राकेश अब ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ न्यूज़ चैनल के साथ बतौर कार्यकारी संपादक जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वो 2 फरवरी से संस्थान ज्वाइन कर लेंगे। इससे पहले कुमार राकेश ‘एनई टीवी’ ग्रुप के साथ बतौर वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) और ग्रुप सीनियर एडिटर जुड़े हुए थे। वे अप्रैल 2008 से ‘एनई टीवी’ ग्रुप के साथ काम कर रहे थे। 
 
कुमार राकेश, ‘एनई टीवी’ ग्रुप के छह चैनल, ‘हमार टीवी’, ‘फोकस टीवी’, ‘एनई टीवी’, ‘एनई बांग्ला’, ‘एचवाई टीवी’, ‘हाईफाई टीवी’ देख रहे थे। उन्हें चैनलों के कंटेंट में सुधार लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन्होंने चैनल के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, इन्होंने ग्रुप के महिला न्यूज़ और करेंट अफेयर्स चैनल, ‘फोकस टीवी’ और ‘हमार टीवी’ को लॉन्च कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही ये ग्रुप के ‘हमार टीवी’ पर एक इंटरव्यू बेस्ट प्रोग्राम, ‘हमार बातचीत’ भी करते थे। इस प्रोग्राम के करीब 50 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित किये गये थे। यह भाषाई मीडिया पर अपने तरह का पहला प्रोग्राम था।
 
इन्होंने, अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत 1986 में ‘द इंडियन नेशन पटना’ के साथ की थी। यह उस समय, बिहार का नंबर वन, अंग्रेजी अख़बार था। फिर इन्होंने, हिंदी पत्रकारिता की ओर अपना रुख किया और ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ जुड़े गए। कुमार राकेश ‘नईदुनिया’, ‘राष्ट्रीय सहारा’, ‘दैनिक हिन्दुस्तान’,  और ‘दैनिक भास्कर’  जैसे मीडिया ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

4
Average: 4
Your rating: None