केरोलिना जेम्स बने बजाज एवियन मीडिया के एसोसिएट डायरेक्टर

Avian-Media-logo.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो 
संचार के क्षेत्र में विशेषज्ञ कंसल्टेंसी, एवियन मीडिया ने केरोलिना जेम्स बजाज को पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र का एसोसिएट डायरेक्टर नियुक्त किया है। बजाज, एवियन मीडिया को मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद और चेन्नई के बाजार में मजबूती और विकास प्रदान करेंगे।
बजाज ने 13 वर्षों तक कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कॉरपोरेट इनिशीएटिव, वेब इनिशीएटिव, मीडिया इनिशीएटिव, इंटरनल कम्युनिकेशन, सर्च ड्राइवेन मार्केटिंग, मीडिया प्लानिंग और स्पोर्टस मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम किया है।
 
एवियन मीडिया के सीईओ, नितिन मंत्री ने उनकी नियुक्ति पर कहा, “हम लोग केरोलिना का एवियन मीडिया में स्वागत करते हैं। उनकी नियुक्ति से हम उच्च गुणवत्ता की हमारी सेवा देने के अपने उद्देश्य को पूरा कर सकेंगे। केरोलिना का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, वे काफी योग्य हैं, और उनके पास कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं एजेंसी में काम करने का अनुभव है। आज के उपभोक्ताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्ट्रैटेजी डिजिटल क्षेत्र में काम करने का भी उन्हें अनुभव है।”
 
एवियन मीडिया में ज्वाइन करने से पहले बजाज वाडिया समूह के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में जेनरल मैनेजर के पद पर थीं। कंपनी के प्रवक्ता के अलावा उन्होंने कॉरपोरेट और ब्रांड के क्षेत्रों में भी काम किया। उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की लोकप्रियता महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, किंग्स इलेवन पंजाब की स्थापना के समय से ही जुड़ी हुई थीं।
 
अपनी नई भूमिका पर बजाज ने कहा, “एवियन मीडिया को ऐसे समय में ज्वाइन करना जब वह तेजी से विकास कर रहा हो मेरे लिए एक चुनौती और अवसर है। भारत में कम्युनिकेशन कंसल्टेंसी के क्षेत्र में काफी विकास होने वाला है। आने वाले महीने में मैं पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों को स्पोर्टस के क्षेत्र में विश्वसनीय संस्था बनाने में अपना ध्यान केंद्रिंत करूंगी।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None