जॉय चक्रवर्ती ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड से इस्तीफा दिया
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
जॉय चक्रवर्ती ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ील) के रिवेन्यू एंड निश चैनल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार लिखे जाने तक चक्रवर्ती किस कंपनी में जा रहे हैं इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वे संभवत: एक न्यूज़ टेलीविजन कंपनी का नेतृत्व कर सकते हैं।
एक्सचेंज4मीडिया समूह से चक्रवर्ती के इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए ज़ील के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, पुनीत गोयनका ने कहा, “मैंने बहुत भारी मन से जॉय का इस्तीफा स्वीकार किया है। उन्होंने ज़ील में एक मजबूत टीम का नेतृत्व किया जो हमारे परिवार का हिस्सा बने रहेंगे।”
समझा जाता है कि कंपनी में कार्य कर रहे लोगों में से ही चक्रवर्ती के स्थान पर नियुक्त किया जाएगा और चक्रवर्ती की टीम से तीन उम्मीदवार हैं जिनके नामों पर, इस पद के लिए विचार किया जा सकता है।
चक्रवर्ती ने मार्च 2005 में कंपनी के एड सेल्स के हेड के तौर पर ज़ी ज्वाइन किया था जिसे तब ज़ी टेलीफिल्म्स कहा जाता था। आगे चलकर, उन्हें नीश चैनलों के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदोरी दी गई। वर्तमान में वे नीश चैनलों एवं रिवेन्यू के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत थे।
वर्तमान में वे व्यापार घटकों के गुणवत्तापूर्ण सेवा, रणनीति और नवाचारों की शुरुआत के द्वारा कंपनी के शेयरों के अधिकतम मूल्यों के प्रति जिम्मेदार थे। मीडिया सेल्स के अतिरिक्त वे नीश चैनलों के बिजनेस हेड की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
चक्रवर्ती ने विभिन्न मीडिया संगठनों जैसे द टाइम्स ऑफ इंडिया समूह और स्टार इंडिया में स्ट्रेटेजिक मीडिया सेल्स की भूमिका निभाई है। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी से स्नातक हैं और एनएमआईएमएस से मार्केटिंग मैनेजमेंट में प्रबंधन की डिग्री ली है और हाल ही में उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम किया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


