न्यूज़ 24 से पी7 गए जितेंद्र शर्मा

jitendra.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज़ 24, से  वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े जितेंद्र शर्मा अपनी नई पारी की शुरुआत ' पी7  के साथ करने जा रहे है। जितेंद्र पांच सालों से बीएजी के साथ थे जहां पर उन्होंने 'सनसनी 'और 'रेडएलर्ट ' जैसे क्राइम  के कई चर्चित शो किए। चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे जितेंद्र की पहचान क्राइम से जुड़ी खबरों को ब्रेक करने वाले पत्रकार के रूप में स्थापित है। सात साल पहले 'नवभारत टाइम्स' से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने के बाद जितेंद्र 'शाह टाइम्स' और 'अमर उजाला 'जैसे अखबारों का भी हिस्सा रहे।

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं

0
No votes yet
Your rating: None