जयंती रंगनाथन बनी ‘हिन्दुस्तान’ की सीनियर फीचर एडिटर
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
वरिष्ठ पत्रकार, जयंती रंगनाथन ‘हिन्दुस्तान’ के साथ बतौर सीनियर फीचर एडिटर जुड़ गई हैं। समाचार4मीडिया से बात करते हुए हिन्दुस्तान के वरिष्ठ प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की और बताया कि उन्होंने आज से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली हैं। गौरतलब है कि रंगनाथन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिय़ा’ से अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत करते हुए ‘धर्मयुग’ में नौ साल और ‘मनोरमा ग्रुप’ में छह साल और ‘सोनी टीवी’ और ‘अमर उजाला’ के साथ भी काम किया।
‘अमर उजाला’ में रहते हुए उन्होंने इसके फीचर सेक्शन को बहुत मजबूत किया और इसकी पांच पत्रिकाएं लॉन्च की। यहां पर रंगनाथन ने तीन साल तक कार्य किया। उसके बाद, इन्होंने पेंगुइन ग्रुप के लिए उपन्यास लिखना शुरू किया। इनका उपन्यास ‘औरतें रोती नहीं’ बहुत चर्चित रहा। फिर 2008 में इन्होंने 'मिलियन वर्डस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' नाम से अपनी कंपनी खोली जो कि बच्चों की पत्रिका 'लिटिल वर्डस' और 'मिलियन वर्डस' प्रकाशित करती थी और ये पत्रिकाएं बहुत ज्यादा मशहूर रहीं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


