16 फरवरी को दिया जायेगा जवाहरलाल दर्डा पत्रकारिता पुरस्कार

Award.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से 16 फरवरी की शाम चार बजे जवाहरलाल दर्डा पत्रकारिता पुरस्कार और अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष एलएल शर्मा ने बताया कि प्रेस क्लब परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल शिवराज पाटिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री डॉ. सीपी जोशी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और सांसद एवं लोकमत समाचार पत्र समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा होंगे। समारोह में वर्ष 2011 का जवाहरलाल दर्डा पत्रकारिता पुरस्कार जोधपुर के स्वतंत्र पत्रकार मोइनुद्दीन चिश्ती को दिया जाएगा।
 
समारोह में वर्ष 2011 का जवाहरलाल दर्डा पत्रकारिता पुरस्‍कार जोधपुर के स्‍वतंत्र पत्रकार मोइनुद़दीन चिश्‍ती को दिया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2010 का पुरस्‍कार संयुक्‍त रूप से दैनिक भास्‍कार जयपुर के मदन कलाल और राजस्‍थान पत्रिका झुंझुनूं के  विश्‍वनाथ सैन को प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2011 का अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्‍कार जनसत्‍ता नई दिल्‍ली के संपादक ओम थानवी को दिया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2010 का अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्‍कार प्रख्‍यात पत्रकार और राजस्‍थान सरकार के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक राजेन्‍द्र शंकर भटट को दिया जाएगा। वरिष्‍ठ पत्रकार वेद व्‍यास को भी इस पुरस्‍कार सेसम्‍मानित किया जाएगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None