बनारस और गोरखपुर से लॉन्च हुआ ‘जनसंदेश टाइम्स’, नोएडा की तैयारी

jansandesh-times.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावों का दौर हैं ऐसे समय में, ‘जनसंदेश टाइम्स’ प्रबंधन अखबार का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में, 5 और 6 फरवरी को बनारस और गोरखपुर एडिशन लॉन्च किया गया। 20 पेज का यह अख़बार लोकल ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा हैं। गोरखपुर में, ‘दैनिक जागरण’ में काफी समय तक काम कर चुके शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी और बनारस में ‘अमर उजाला’ में रहे आशीष बागची इसे हेड कर रहे हैं।
 
हाल में ही, ‘जनसंदेश टाइम्स’ के ग्रुप एडिटर, सुभाष राय ने इस्तीफा देकर ‘डीएनए’ (डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट) में ग्रुप एडिटर का पद संभाल लिया है उनके स्थान पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शर्मा को लाया गया है।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुये प्रंबधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बनारस और गोरखपुर के बाद ‘जनसंदेश टाइम्स’ का अगला पडाव नोएडा होगा। हमारी कोशिश पूरे अख़बार को प्रदेश के कोने-कोने तक ले जाने की है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

4
Average: 4
Your rating: None