जागरण फोरम में जनमत निर्माण पर चिंतन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हाल ही में न्यूयार्क के इनमा अवार्ड में अपने जनजागरण अभियान के लिए गोल्ड जीतने वाला दैनिक जागरण एक बार फिर आधुनिक भारतीय राजनीति में विसंगतियों पर चिंतन के लिए राजनीति के पुरोधाओं को बहस के लिए इकठ्ठा कर रहा है। दिल्ली में हो रहे जागरण फोरम का केंद्रीय प्रश्न है कि गठबंधन राजनीति और अतिवादी समस्या के संदर्भ में राष्ट्रीय विकास और लोकतंत्र के स्वरूप में क्या बदलाव आएगा। फोरम का उद्देश्य उन सवालों का जवाब तलाशना है जो जनमत तैयार करने के रास्ते में बाधक हैं।
गठबंधन की राजनीति के दौर में आम सहमति का रास्ता बनाना कितना आसान है और बड़े बदलावों के लिए जनमत बनाने का रास्ता क्या है। क्या विकास के जरिए अतिवाद को रोका जा सकता है। इन्हीं सवालों पर अपनी राय रखने के लिए दैनिक जागरण के इस तीसरे फोरम में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री बिहार), अरुण जेटली, भूपिंदर सिंह हुड्डा, शिवराज सिंह चौहान, डा रमन सिंह, नवीन पटनायक, सुखवीर सिंह बादल, विलासराव देशमुख, बाबूलाल मरांडी, सीताराम येचुरी, और सुषमा स्वराज के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग शिरकत कर रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

