‘जागरण सिटी प्लस’ का कम्युनिटी की ख़बरों पर जोर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
कम्युनिटी न्यूज़पेपर का एक मात्र उद्देश्य स्थानीय समाचारों को प्रकाशित करना होता है जिससे वे अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ सकें। ऐसे समाचारपत्र पाठकों की जिंदगी को प्रतिबिंबित करते हैं और उन ख़बरों को महत्व देते हैं जो आम-आदमी की जिंदगी में रोजाना प्रभाव डालती है, चाहे वह पीपल न्यूज़ हो या समुदाय में होने वाली कोई घटना या ईवेंट्स।
‘जागरण सिटी प्लस’ ने इसी अवधारणा पर काम करना शुरू कर दिया है। ‘सिटी प्लस’ अपने प्रकाशन के पांचवे साल में है और इसके 35 संस्करण अभी प्रकाशित होते हैं। ‘सिटी प्लस’ सभी शहरों के प्रीमियम आवासीय क्षेत्रों की ख़बर को कवर करता है।
गौरतलब है कि ‘जागरण सिटी प्लस’ का प्रकाशन अंग्रेजी में होता है और यह साप्ताहिक समाचारपत्र है। 2006 में नोएडा से इसका प्रकाशन आरंभ किया गया था और जल्द ही इसने अपने समाचारों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के गुड़गांव, फरीदाबाद और अन्य क्षेत्रों में पाठकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर लिया। आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में इसका 13 संस्करण प्रकाशित होता है। बैंगलोर पहला ऐसा शहर है जहां से ‘जागरण’ का प्रकाशन अभी तक नहीं होता है लेकिन ‘जागरण सिटी प्लस’ की शुरुआत 2007 में इंदिरानगर से की गई थी। आज बैंगलोर में ‘जागरण सिटी प्लस’ के 7 संस्करण प्रकाशित हो रहे हैं।
‘सिटी प्लस’ को पुणे शहर में 2009 में लॉन्च किया गया था और आज 7 जगहों - औँध, डेक्कन, कोरेगांव, पार्क, कोंधवा, कोथरूड, वॉक्ड और कैंप से प्रकाशित हो रहा है। 2010 में ‘जागरण सिटी प्लस’ को जुड़वां शहर - हैदराबाद/ सिकंदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता से प्रकाशन शुरू किया गया था।
कम्युनिटी पेपर के क्षेत्र में प्रवेश करने पर ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ के डायरेक्टर, शैलेश गुप्ता ने कहा, “वैश्विक स्तर पर कम्युनिटी समाचारपत्र बहुत ज्यादा सफल है और यह हाइपर लोकल कंटेंट मुहैया कराता है और संगठित और असंगठित क्षेत्रों के खुदरा व्यापारियों के लिए विज्ञापन मुहैया कराने का बेहतर माध्यम है। पिछले पांच वर्षों में, भारत की विकास की तस्वीर को देखें तो इस क्षेत्र में विकास की बेहतर संभावना है और कम्युनिटी से जुड़ने का यह बेहतर मौका है। ‘सिटी प्लस’ से हमें उन जगहों पर भी प्रकाशन शुरू करने का अवसर मिलता है जहां से ‘जागरण’का प्रकाशन नहीं होता है, इस तरह से हमारा विस्तार भी हो रहा है।”
सिटीप्लस का उद्देश्य भारत के श्रेणी1 और श्रेणी2 के शहरों – बरौदा, इंदौर चेन्नई और विभिन्न अन्य शहरों में विस्तार करना है।
‘सिटी प्लस’ के सीईओ, सलिल टंडन ने इस अवसर पर कहा,“सेटेलाइट शहरों एवं नए-नए शहरों के विकास के साथ एक ‘सिटी प्लस’ जैसे एक कम्युनिटी समाचारपत्र की जरूरत अब समय की मांग हो गई है। कम्युनिटी समाचारपत्र से ऐसे लोगों को मदद मिलती है जो दूसरे जगहों से आए हैं, उन्हें उस क्षेत्र विशेष से जुड़ने में मदद करता है। स्थानीय विज्ञापनदाताओं को अपने टार्जेट उपभोक्ताओं तक पहुंचने में आसानी भी होती है।”
‘सिटी प्लस’ की सफलता पर, एक्जीक्यूटिव एडिटर, पूजा सेठी ने कहा, “सिटी प्लस विभिन्न शहरों में अलग-अलग कम्युनिटी के लोगों को आपस में जोड़ने में मदद करता है। हम पाठकों को दैनिक जीवन की घटनाओं को कवर करते हैं। चाहे वो नागरिकों के मुद्दे हों या समुदाय की अन्य ख़बरें। हम ऐसे ख़बरों का प्रकाशन करते हैं जिससे पाठक अपने से जुड़ा पाता है। प्रत्येक संस्करण का एक अलग फ्रेम है। हम सिटी में घटने वाली स्थानीय मुद्दों को ज्यादा तरजीह देते हैं जिसे राष्ट्रीय दैनिक आम तौर पर उपेक्षा करते हैं।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


