एनसीआर में जागरण टॉप, हिंदुस्तान दूसरे नंबर पर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान टाइम्स राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नंबर वन हिन्दी और अंग्रेजी दैनिक का ताज अपने पास रखा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र जिसके अंतर्गत नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद आते हैं, में हिन्दी दैनिकों के बीच दैनिक जागरण और अंग्रेजी दैनिकों के बीच हिन्दुस्तान टाइम्स नंबर वन रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान टाइम्स के अलावा द टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और नवभारत टाइम्स ऐसे समाचारपत्र हैं जिनके पाठकों की संख्या 1 लाख से अधिक है।
दैनिक जागरण के पाठकों की एवरेज इश्यू रीडरशिप संख्या 2011 के तीसरी तिमाही के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 3 लाख 86 हजार है और यह नंबर वन के पायदान पर बना हुआ है। नवीनतम सर्वे के अनुसार, दैनिक जागरण का एवरेज इश्यू रीडरशिप राष्ट्रीय राजधानी के नोएडा में 61 हजार, गुड़गांव में 47 हजार, गाजियाबाद में 1 लाख 42 हजार और फरीदाबाद में 1 लाख 35 हजार है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अंग्रेजी दैनिकों के बीच 2011 के तीसरी तिमाही के रिपोर्ट के अनुसार, हिन्दुस्तान टाइम्स के पाठकों की संख्या 2 लाख 92 हजार है और यह अंग्रेजी दैनिकों के बीच नंबर वन के पायदान पर है। हिन्दुस्तान टाइम्स के पाठकों की संख्या नोएडा में 56 हजार, गुड़गांव में 37 हजार, गाजियाबाद में 1 लाख 3 हजार और फरीदाबाद में 96 हजार है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अंग्रेजी दैनिकों के बीच दूसरे स्थान पर कायम, द टाइम्स ऑफ इंडिया के पाठकों की संख्या, 2011 की तीसरी तिमाही के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2 लाख 65 हजार है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के पाठकों की संख्या एवरेज इश्यू रीडरशिप आंकड़ों के अनुसार, नोएडा में 50 हजार, गुड़गांव में 28 हजार, गाजियाबाद में 99 हजार और फरीदाबाद में 89 हजार है।
हिन्दी दैनिकों के बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहे हिन्दुस्तान के पाठकों की संख्या एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 1 लाख 82 हजार है। नोएडा में इसके पाठकों की संख्या 25 हजार, गुड़गांव में 10 हजार, गाजियाबाद में 94 हजार और फरीदाबाद में 52 हजार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हिन्दी दैनिकों के बीच अमर उजाला 1 लाख 67 हजार पाठकों की संख्या के साथ पांचवे पोजीशन पर है। नोएडा में अमर उजाला के पाठकों की संख्या 23 हजार, गुड़गांव में 10 हजार, फरीदाबाद में 6 हजार और गाजियाबाद में 1 लाख 28 हजार है। अमर उजाला के पाठकों की संख्या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गाजियाबाद में सबसे अधिक है। यहां इस समाचारपत्र ने अपने सभी प्रतिद्वंदी समाचारपत्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में द टाइम्स समूह का हिन्दी समाचारपत्र, नवभारत टाइम्स के पाठकों की संख्या 2011 की तीसरी तिमाही के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 1 लाख 29 हजार हैं। नोएडा में इसके पाठकों की संख्या 14 हजार, गुड़गांव में 8 हजार, गाजियाबाद में 53 हजार और फरीदाबाद में 54 हजार है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दैनिक भास्कर के पाठकों की संख्या तीसरी तिमाही के एवरेज इश्यू रीडरशिप आंकड़ों के अनुसार 49 हजार है वहीं पर पंजाब केसरी के पाठकों की संख्या तीसरी तिमाही के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 63 हजार है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में द इकनॉमिक टाइम्स के पाठकों की संख्या तीसरी तिमाही के नवीनतम वरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 40 हजार है। नोएडा और गुड़गांव में जहां इसके पाठकों की संख्या 7 हजार है, वहीं गाजियाबाद में 11 हजार और फरीदाबाद में 15 हजार है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेल टुडे के पाठकों की संख्या 2011 की तीसरी तिमाही के नवीनमत आंकड़ों के अनुसार, 37 हजार है। नोएडा में इसके पाठकों की संख्या 7 हजार, गुड़गांव में 6 हजार, गाजियाबाद में 8 हजार और फरीदाबाद में 16 हजार है। इस तरह से, पाठकों की संख्या के लिहाज से मेल टुडे, द इकनॉमिक टाइम्स से ज्यादा पीछे नहीं रह गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


