इनमा अवार्ड में जागरण समूह का बोलबाला, मिंट और टीओआई ने भी जीता खिताब

INMALogo.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

न्यूयार्क में हुए इंटरनेशनल न्यूज मीडिया मार्केटिंग एसोसिएसन (इनमा) अवार्ड में भारतीय अखबारों ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई खिताब अपने नाम कर लिए हैं। दैनिक जागरण, आईनेक्स्ट, मिंट, मिड डे और टाइम्स ऑफ इंडिया को कई श्रेणियों में अवार्ड हासिल हुआ है। जागरण समूह को सबसे ज्यादा अवार्ड मिले हैं। दस श्रेणियों में छ: अवार्ड जीत कर जागरण अवार्ड के लिए लिस्टेड विश्वभर के अखबारों में पहले पायदान पर है। जागरण को यह पुरस्कार न्यायिक सुधारों के लिए अखबार द्वारा चलाए गए अभियान जन जागरण के लिए मिला है।
 
आईनेक्सट को एक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सहित तीन और पुरस्कार मिले हैं, जबकि जागरण समूह के ही अंग्रेजी दैनिक मिड डे को दो पुरस्कार हासिल हुए हैं। ब्रांड की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए रोचक और नए प्रयोगो की श्रेणी में आइनेक्स्ट को पहला पुरस्कार हासिल हुआ है। जबकि मिड के मीटर डाउन अभियान को दो श्रेणिय़ों में तीसरा पुरस्कार मिला है।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया और जंग ग्रुप को अमन की आशा कैंपेन के लिए अवार्ड हासिल हुआ है, जबकि बिजनेस डेली मिंट को न्यू ब्रांड-प्रोडक्ट ऑडियंस मैनेजमेंट के लिए यह पुरस्कार मिला है। भारतीय अखबारों के अलावा कई विदेशी अखबारों को भी विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड मिले हैं जिनमें न्यूयार्क टाइम्स, यूएसए टुडे, स्टेट्स टाइम्स सिंगापुर, साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट और सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड प्रमुख हैं।
 
अंतराराष्ट्रीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया के शीर्ष पुरस्तकारों में गिने जाने वाले इनमा अवार्ड के लिए दुनिया भर के 143 अखबारों ने 550 प्रविष्टियां भेजी थीं. इनमें 91 प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया गया। इनमा अंतरराष्ट्रीय न्यूज मीडिया का प्रतिष्ठित संस्थान है औऱ 80 देशों के करीब 500 मीडिया संस्थान इसका हिस्सा हैं।  
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None