इंडियन टीवी एड मार्केट में है दस का दम

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

इंडियन टीवी एड मार्केट के लिए अच्छी खबर है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि वर्ष 2010 में इंडियन टीवी एड मार्केट के विकास की रफ्तार 10 फीसदी रहेगी। और भी कई रोचक तथ्यों का खुलासा इस सर्वे में हुआ है। जेनिथ ऑप्टीमीडिया और ब्रिटेन की रिसर्च फर्म इनफर्मा मीडिया एंड टेलीकॉम के अलग-अलग सर्वे में एक ही तरह के परिणाम आए है।
 
इंडियन टीवी एड का मार्केट अभी करीब 1 बिलियन डॉलर का है, जबकि इसकी विकास दर 9.5 फीसदी है और 2010 में इसके 10 फीसदी रहने की उम्मीद है। चीन में इसके विकास की रफ्तार 12 फीसदी रहने का अनुमान है। विश्व के टीवी एड मार्केट को देखें तो करीब 39 बिलियन के बाजार के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है। सर्वे के अनुसार 2015 तक विश्व का टीवी एड मार्केट करीब 141 बिलियन डॉलर हो जाने का अनुमान है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None