‘आईबीएफ’ कर रहा है ‘इंडियन टेलीविजन फेस्ट 2012’ का आयोजन

IBF-NEWS.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘द इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (आईबीएफ) ने पहली बार‘इंडियन टेलीविजन फेस्ट2012’ के आयोजन की घोषणा की है। यह फेस्ट 2-3 नवंबर 2012 को होगा।
 
इस अवसर पर, ‘आईबीएफ’ के प्रेसिडेंट, उदय शंकर ने कहा,“इंडियन टेलीविजन फेस्ट, इंडस्ट्री के लिए, इंडस्ट्री के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्ट दो दिनों के लिए गोवा में आयोजित होगा जहां पर टीवी इंडस्ट्री के युवा टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग पर, प्रोफेशनल्स और विश्व भर के विशेषज्ञों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इंडियन टेलीविजन फेस्ट को और अधिक बढ़ने की जरूरत है क्योंकि भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।”
 
‘आईबीएफ’ इंडियन टेलीविजन फेस्ट के माध्यम से संपूर्ण भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री को एक छत के नीचे लाना चाहता है जहां इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे से सहयोग, तकीनीक का एक्सचेंज, विचारों का आदान-प्रदान कर सके। इसके माध्यम, विश्व भर के टेलीविजन इंडस्ट्री को इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री से अवगत कराना और उनसे सीखना भी है। इस फेस्ट में दुनिया भर के टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग के विशेषज्ञ भाग लेंगे और नवीनतम तकनीक की समीक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी होगी
 
इंडियन टेलीविजन फेस्ट में फीचर सेमिनार, की नोट सेशन, ईवेंट्स, रीक्रिएशन, अवार्ड, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बाज़ार प्रौद्योगिकी और सर्विस पविलियन, निजी बैठकों, प्रदर्शन के साथ-साथ कई अन्य आयोजन होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक दिन 600 टीवी चैनल 50 करोड़ से अधिक भारतीयों को सूचना एवं मनोरंजन प्रदान करते हैं। इसका वार्षिक व्यवसाय 30,000 करोड़ रुपये से उपर का है जिसमें केबल सिस्टम, प्रोग्रामिंग हाउस, नवीनतम तकनीक और रचनात्मक प्रतिभाओं का योगदान शामिल है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None