इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड में आज तक का ताज
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड में आजतक को लगातार 11वीं बार सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल का आवार्ड मिला है। आजतक के सहयोगी चैनल हेडलाइन्स टुडे को भी दो अवार्ड मिले हैं. हेडलाइन्स डुडे को बेस्ट करंट अफेयर शो का अवार्ड साथ ही बेस्ट एंकर टॉक-चैट शो का अवार्ड ऑन द काउच विद कोयल शो के लिए कोयल पुरी को मिला है. बेस्ट अंग्रेजी न्यूज चैनल का खिताब सीएनएन-आईबीएन को मिला है। सर्वेश्रेष्ठ बिजनेस चैनल की उपलब्घि सीएनबीसी को मिली है जबकि बेस्ट इंटरटेनमेंट चैनल का खिताब स्टार प्लस को मिला है।
आजतक को 11वीं बार मिले इस अवार्ड के मौके पर टीवी टुडे ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ अरुण पुरी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि हेडलाइंस टुडे को यह सम्मान मिला है. खबरों की दुनिया में हेडलाइंस टुडे के काम को पहचान मिली है. बेस्ट चैट शो और बेस्ट एंकर शो लिए हेडलाइंड टुडे वाकई इस सम्मान का हकदार है’.
इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स में एनडीटीवी को भी कई पुरस्कार मिले हैं। एनडीटीवी इंडिया के 'सेव इंडियाज कोस्ट' कार्यक्रम को बेस्ट मिनी सीरीज अवार्ड दिया गया। इसके अलावा एनडीटीवी गुड टाइम्स के 'बैंड बाजा ब्राइड' और 'टैन थिंग्स टू डू बिफोर यू से बाय' को भी आईटीए अवार्ड्स मिले।
इंडियन टेलीविजिन एकेडमी अवार्ड के प्रेसीडेंट अनु रंजन ने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि टीवी इंडस्ट्री मेहनत औऱ उनकी पहचान को एक बैनर के नीचे ले आएं और उनकी सफलता का सम्मान करें। इसी कोशिश के तहत पिछले 11 वर्षों से आईटीए अवार्ड दिए जा रहें हैं। इस अवार्ड के जरिए हम बेस्ट में बेस्ट कौन है उसे खोजने की कोशिश करते हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


