इंडियन मैगजीन कांग्रेस 6 और 7सितंबर को मुंबई में

hindimagazines-logo.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन (एआईएम) द्वारा छठा इंडियन मैगजीन कांग्रेस का आयोजन मुंबई में 6-7 सितंबर को हो रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में मीडिया और विज्ञापन जगत की कई प्रसिद्ध हस्ती इंडस्ट्री की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
 
मुख्य भाषण निकोलस ब्रेट, बीबीसी वर्ल्डवाइड मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ और उप प्रबंध निदेशक और इंटरनेशनल फेडरेशन
ऑफ पीरियोडिकल प्रेस के अध्यक्ष एवं इंडिया टुडे समूह के एडिटर-इन-चीफ अरूण पुरी का होगा।
 
इंडियन मैगजीन कांग्रेस 2010 में मैगजीन और पीरियोडिकल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत में पत्र-पत्रिकाओं की बिक्री में कमी देखी जा रही है। अधिवेशन में पत्र-पत्रिकाओं के सामने आने वाली हर समस्याओं के बारे में चर्चा की जायेगी।
 
पैनल चर्चा के मुख्य विषयों में ‘एडिटोरियल चैलेंजेज इन ए वर्ल्ड ऑफ कनवर्जेंस’, ‘टैपिंग इन टू द पावर ऑफ सोशल नेटवर्क’, ‘द फ्यूचर ऑफ इंटरनेशनल मैगजीन ब्रांडस इन इंडिया’, और ‘ड्राइवर्स फॉर ग्रोथ इन कस्टम पब्लिशिंग’ शामिल है।
 
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन (एआईएम) भारत के मैगजीन का प्रतिनिधित्व करता है और प्रत्येक वर्ष कांग्रेस का आयोजन करती है। एसोसिएशन की शुरुआत फरवरी 2003 में हुई थी और यह पत्रिका उद्योग की चिंताओं और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करती है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None