इंडियन डिजिटल मीडिया अवार्ड 2012 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

idma-2.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

इंडियन डिजिटल मीडिया का तीसरा संस्करण डिजिटल मीडिया सोसाइटी के लिए नए प्रयोग लेकर आ रहा है। इस बार, अवार्ड के लिए, डिजिटल रिपोर्ट्स और डिजिटल स्टारअप्स को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, प्रविष्टियों के लिए जो फीस ली जाएगा उसे एक चैरिटी को सामाजिक कार्यों के लिए दान दे दिया जाएगा।
 
इंडियन डिजिटल मीडिया के तीसरे संस्करण के लिए जूरी के सदस्यों के नाम इस प्रकार से हैं :
 
आलोक भारद्वाज, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ‘कैनन इंडिया’;
संदीप तरकस, सीईओ, ‘फ्यूचर मीडिया’और ‘फ्यूचर टेलीकॉम’;
लक्ष्मीकांत गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट और सीएमओ, ‘एलजी इंडिया’
 
आने वाले समय में ‘इंडियन डिजिटल मीडिया अवार्ड’ की जूरी के लिए इंडस्ट्री से कुछ और दिग्गजों के नाम जुड़ने की संभावना है।
 
वर्ष 2011 में इंडियन डिजिटल मीडिया अवार्ड के विजेताओं में दीप कालरा, चेयरमैन और सीईओ, ‘मेकमाइट्रिप’ जिन्हें ‘इंडियन डिजिटल मीडिया अवार्ड पर्सन ऑफ द इयर 2011’ से नवाजा गया। वहीं, ‘इंटरफेस बिजनेस सोल्यूशन’ को ‘डिजिटल एंड सोशल मीडिया एजेंसी ऑफ द इयर’ जबकि ‘टाटा डोकोमो’ को ‘डिजिटल एंड सोशल मीडिया एडवरटाइजर ऑफ द इयर’ अवार्ड दिया गया।
 
इस वर्ष डिजिटल मीडिया अवार्ड को कई श्रेणियों में बांटा गया है,जिससे डिजिटल मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों को कवर किया जा सके :
 
A.    वेब
 
1.     बैनर्स (सिंगल/कैंपन)
2.     बैनर्स (रिच मीडिया वीडियो के साथ/ वीडियो के बिना)
3.     वेबसाइट
4.     माइक्रोसाइट
5.     इकॉमर्स – सेल्फ (स्वयं)/ तीसरी पार्टी
6.     गेमिंग
 
B. मोबाइल
1. बैनर्स
2. वैप (Wap)/ एचटीएमएल/ मोबाइल के लिए अन्य साइट
4.एप्स (Apps)
5. गेमिंग अप्लीकेशन
 
C. सोशल मीडिया
1. बेस्ट यूज ऑफ सोशल नेटवर्क्स (सोशल नेटवर्क्स का सबसे अच्छा इस्तेमाल)
2. बेस्ट यूज ऑफ ब्लॉग्स (ब्लॉग्स का सबसे अच्छा इस्तेमाल)
3. बेस्ट यूज ऑफ वीडियो (वीडियो का सबसे अच्छा इस्तेमाल)
4. अप्लीकेशन्स (Apps)
 
D. सर्च प्रोमोशन्स
1. बेस्ट एसईओ
2. बेस्ट एसईएम
 
E. भाषा
1. बैनर्स (सिंगल/कैंपन)
2. वेबसाइट/ माइक्रोसाइट
3.मोबाइल
4.गेमिंग
5. बेस्ट यूज ऑफ सोशल नेटवर्क्स
 
F. स्पेशल अवार्डस
1. बेस्ट इंटीग्रेटेड कैंपेन
2. बेस्ट यूज ऑफ वीडियो
3. डिजिटल स्टारअप ऑफ द इयर
4. डिजिटल रिपोर्ट
 
G. हॉल ऑफ द फेम अवार्ड्स
1. डिजिटल औऱ सोशल मीडिया एडवरटाइजर ऑफ द इयर
2. डिजिटल और सोशल मीडिया एजेंसी ऑफ द इयर
3. आईडीएमए पर्सन ऑफ द इयर
 
उल्लेखनीय है कि एक्सचेंज4मीडिया समूह इंडियन डिजिटल मीडिया अवार्ड 2012 का संरक्षक मात्र है। एक्सचेंज4मीडिया समूह ना ही अवार्ड के लिए गठित जूरी का कोई हिस्सा है और ना ही यह इसे किसी भी मायने में प्रभावित करेगा।
 
अपनी प्रविष्टयों को भेजने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु कृप्या इस लिंक पर जायें
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None