अंग्रेजी मैगजीन के पाठकों की संख्या में कमी, इंडिया टुडे नंबर वन
समाचार4मीडिया.कॉम
हिंदी पत्रिकाओं की तरह अंग्रेजी पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी हुई है। टॉप टेन में तीन पत्रिकाओं विजडम, बिजनेस टुडे और फेमिना को छोड़कर सभी पत्रिकाओं के पाठकों में कमी आई है। आईआरएस की सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार पहले नंबर पर इंडिया टुडे पत्रिका रही जिसकी पाठक संख्या 17 हजार घटकर 17 लाख 71 हजार रह गई है। दूसरे नंबर पर रही रिडर डाइजेस्ट को भी 1 लाख 19 हजार पाठको की कमी का सामना करना पड़ा है। वहीं 36 हजार पाठकों की कमी के साथ जनरल नॉलेज टुडे तीसरे नंबर पर रही है। इसके पाठकों के संख्या 9 लाख 99 हजार से घटकर 9 लाख 63 हजार रह गई है। चौथे नंबर पर कम्पीटिशन सक्सेस रिव्यू रही जिसके पाठकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। इसकी पाठक संख्या में एक हजार की मामूली कमी आई है जो 6 लाख 88 हजार से घटकर 6 लाख 87 हजार रह गई है। पांचवे नंबर पर आउटलुक पत्रिका रही जिसकी पाठक संख्या 4 लाख 93 हजार से घटकर 4 लाख 53 हजार रह गई है।
छठे स्थान पर रही विजडम ने पाठकों की संख्या में 2 हजार बढोतरी दर्ज करने में कामयाब रही है। और सातवें स्थान पर फिल्मफेयर रही जिसके पाठको की संख्या में भी 14 हजार की कमी आई है। इसी तरह पाठक संख्या में 6 हजार कमी के साथ आठवें स्थान पर स्टर्डस्ट पत्रिका रही। नौवे स्थान पर बिजनेस टुडे रही जिसके पाठकों की संख्या में 13 हजार की बढोतरी हुई है। दसवें स्थान पर 7 हजार पाठक संख्या की बढोतरी दर्ज करते हुए फेमिना ने कब्जा जमाया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


