मिलिए अब तक के ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’: से

impact-poy.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

 ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ में विजेताओं की गौरवशाली लिस्ट है। ई4एम ने 2005 से 2010 तक इंडस्ट्री के ऐसे लीडर्स को सम्मानित किया है जिन्होंने इंडस्ट्री पर अपने कार्यों के द्वारा अमिट छाप छोड़ी हो, हम इस कड़ी में पहली लिस्ट आपके सामने पेश कर रहे हैं जिनमें आपका परिचय उदय शंकर, राधव बहल, ललित मोदी और राजेश कामत से कराया जा रहा है
 
उदय शंकर, सीईओ, स्टार इंडिया 2010 के विजेता
 उदय शंकर दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमफिल और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मीडिया स्कूल से जर्नलिज्म में स्नातक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने कॅरियर की शुरुआत ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से की थी। इसके बाद, उन्होंने ‘सहारा टीवी न्यूज़ टेलीविजन’ बिजनेस का नेतृत्व किया और ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल में चार वर्षों तक प्रमुख के तौर पर जुड़े रहे। जब उन्होंने‘स्टार नेटवर्क’ में ‘स्टार न्यूज़’ चैनल के सीईओ का पद संभाला तब से उनके कॅरियर में शानदार प्रगति देखा गया। वर्ष 2006 में वे ‘स्टार टीवी’ इंडिया के सीईओ बनाए गए। ‘स्टार टीवी’ के भारत में बिजनेस की जिम्मेदारी संभालने लगे। एक तरफ जहां वे ‘स्टार टीवी’ के मार्केट में विस्तार पर जोर देते हैं वहीं दूसरी तरफ चैनल को नंबर वन के पायदान पर रखने में भी सफल साबित हुए हैं।
 
राजेश कामत, सीईओ, ‘सीए मीडिया’ (पुरस्कार मिलने के समयकलर्स’ के सीईओ थे, 2009 के विजेता)
 राजेश कामत को हाल ही में ‘सीए मीडिया’, इंडिया का सीईओ बनाया गया है। वे इससे पहले ‘वायकॉम18’ समूह में ग्रुप सीओओ और ‘कलर्स’ के सीईओ के तौर पर कार्यरत थे। ‘वायकॉम 18’ में तीन वर्ष के अपने कार्यकाल में उन्होंने ‘कलर्स’ चैनल की लॉन्चिंग में महत्वपूर्ण भूमिका उदा की थी और इसे वे हिन्दी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल के क्षेत्र में भारत ही नहीं विश्व के 30 से अधिक देशों में जहां इसका प्रसारण होता है, तेजी से नंबर वन पर ला दिया। सीओओ के तौर पर उन्होंने समूह के संपूर्ण विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पिछले वर्ष, संयुक्त उपक्रम के तौर पर,‘सन18’ टेलीविजन वितरण कंपनी का निर्माण किया था। ‘वायकॉम18’ से पहले, वे ‘इंडेमॉल इंडिया’ के एमडी थे जहां उन्होंने फर्म को भारत के सबसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले, उन्होंने ‘कोका-कोला’ और ‘स्टार इंडिया’ में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
 
 ललित मोदी, ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ के पूर्व कमिश्नर (आयुक्त), 2008 के विजेता
 ललित मोदी को ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) के गठन और सफलता का श्रेय दिया जाता है। वर्ष 2008 से 2010 तक आईपीएल के चेयरमैन और कमिश्नर के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में टी-20 फॉर्मेट को एक नए मुकाम दिलाया। भारी विपणन (मार्केटिंग), सेलिब्रिटी भागीदारी और खिलाड़ियों की नीलामी के माध्यम से एक वर्ष में आईपीएल को 4 बिलियन का बिजनेस दिलाया और 20 करोड़ से अधिक लोगों ने इस खेल का आनंद लिया। इससे पहले, 1986 में उन्होंने ‘ज्योफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड’ ज्वाइन किया था और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद तक पहुंचे थे। ‘आईपीएल’ के 2008 में लॉन्चिंग से पहले तक वे ‘बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया’(बीसीसीआई) में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे।
  
राघव बहल, संस्थापकशेयरधारक नियंत्रक और प्रबंध निदेशक,‘नेटवर्क18’, 2008 में एडिटोरियल च्वाइस आईप्वॉय अवार्ड के विजेता
 राघव बहल ने मीडिया के क्षेत्र में दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर, सफल संयुक्त उपक्रमों जैसे ‘एनबीसी यूनिवर्सल’, ‘वायकॉम’, ‘टाइम वार्नर’, ‘फोर्ब्स’,‘ए एंड ई नेटवर्क’ और ‘जीएस होमशॉपिंग’ (कोरिया) के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बहल, ‘नेटवर्क18’ के संस्थापक, शेयरधारक नियंत्रक एवं प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत, ‘एएफ फर्गुसन एंड कंपनी’ के साथ की और फिर ‘अमेरिकन एक्सप्रेस’ बैंक में कुछ दिनों तक रहे। उन्हें टेलिविजन और पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। बहल ने वर्ष 1993 में ‘टीवी18’ जो अब ‘नेटवर्क18’ समूह बन चुका है की स्थापना की थी। 18 वर्ष के छोटे अंतराल में ‘नेटवर्क18’ ने $0.50 बिलियन से अधिक का बाजार पूंजीकरण हासिल कर लिया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None