''टाटा डोकोमो'' इंडियन डिजिटल मीडिया अवार्डस 2011 में टॉप एडवरटाइजर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
''टाटा डोकोमो'' और ''इंटरफेस बिजनेस सोल्यूशन्स'' 3 जून 2011 को मुंबई में आयोजित ''एक्सचेंज4मीडिया इंडियन डिजिटल अवार्डस'' के विजेता बने। टाटा डोकोमो को चार स्वर्ण पुरस्कार सहित 6 अवार्ड्स मिले जो किसी भी अन्य एडवरटाइजर को मिले अवार्ड से ज्यादा है । एक तरफ जहां टॉप के लिए कोई मुकाबला नहीं दिखा वहीं अन्य अवार्ड्स के लिए कांटे का टक्कर देखने को मिला।
टाटा डोकोमो को कई श्रेणियों में पुरस्कार मिले जिनमें बेस्ट वीडियो मेड वनली फॉर इंटरनेट, बेस्ट यूज ऑफ ब्लॉग्स और बेस्ट वेबसाइट फॉर कॉरपोरेट एंड सर्विस कैटेगरी प्रमुख है। उनका कार्य अक्सर बहुत ही सरल था, लेकिन डिजिटल माध्यम पर जोरदार प्रभाव छोड़ रहा था। उदाहरण के लिए, फॉर द बेस्ट वीडियो कैटेगरी में उन्होंने यूट्यूब पर एक एड को दिखाया कि किस तरह से मुख्य कॉपी आने से पहले 15 सेकेंड तक एड दिखाया जाता है अगर उपयोगकर्ता टाटा डोकोमो के हाई स्पीड सर्विस का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना होगा।
आइडिया ने नामांकन में बाजी मारी, सात श्रेणियों में नामांकन के साथ सबसे आगे रहा, जबकि डोकोमो छह श्रेणियों में नामांकित हुआ। हालांकि इंटरफेस ने सभी नामांकनों में अवार्ड्स जीता। आइडिया को चार सिल्वर अवार्डस - फॉर बेस्ट यूज ऑफ मोबाइल एडवरटाइजिंग, बेस्ट वीडियो मेड वनली फॉर इंटरनेट, बेस्ट डिस्पले एड (सिंगल) एंड बेस्ट अप्लीकेशन और ट्राइबल डीडीबी के लिए मिला।
आइडिया के बाद बॉश एंड लॉम्ब तीसरे स्थान पर रहा और इसे एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक, बेस्ट इंटीग्रेटेड कैंपेन, बेस्ट वायरल मार्केटिंग और बेस्ट यूज ऑफ सोशल नेटवर्क्स के लिए मिले। सभी तीन प्रविष्टियों के लिए मैक्सस एजेंसी जिम्मेदार था।
द बेस्ट इंटीग्रेटेड कैंपेन कई मायनों में उल्लेखनीय रहा क्योंकि यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था, इसका लक्ष्य डिजिटल पर केंद्रित था। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह थी कि इंटीग्रेटेड प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ समाप्त नहीं होती थी बल्कि यह ऑफलाइन होने पर भी कार्यरत थी और यह कैंपेन को ऑनलाइन या ऑफलाइन फोकस करने में प्रभावी मदद करती थी।
चौथे स्थान के लिए, एमटीवी, यूनीसेफ और नोकिया के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, सभी को तीन-तीन अवार्डस मिले। यूनीसेफ को फॉर बेस्ट इंटीग्रेटेड मार्केटिंग फॉर ए कॉज के लिए गोल्ड मिला। एमटीवी को बेस्ट यूज ऑफ ट्विटर, बेस्ट यूज ऑफ ए माइक्रोसाइट (फॉर ए कॉज) और बेस्ट यूज ऑफ वायरल मार्केटिंग के लिए मिला, सभी वायकॉम18 द्वारा क्रियान्वित थे। एमटीवी अपने बिजनेस की प्रकृति के कारण सोशळ मीडिया का ज्यादातर उपयोग करती है और इस तरह से एक मजबूत समुदाय का निर्माण करता है।
यूनीसेफ की प्रविष्टियों को ओगिल्वी एंड माथर ने संभाला था, जबकि, नोकिया पांच कैटेगरी में नामांकित हुई और उसे तीन अवार्डस मिले हालांकि, उसे कोई भी गोल्ड नहीं मिल सका। मोबाइल हैंडसेट के निर्माता को दो अवार्ड फॉर बेस्ट यूज ऑफ ब्लॉग्स और बेस्ट यूज ऑफ सर्च मार्केटिंग्स, एक्सजीक्यूटे्ड बाय मैक्सस और एक अवार्ड, बेस्ट यूज ऑफ ई-मेल एक्जीक्यूटेड बाय 141 सेरकॉन के लिए मिला।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


