‘आइडिया बिग बांग्ला म्यूजिक अवार्ड 2010’

big-music.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम
रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के रेडियो स्टेशन बिग 92.7 एफएम और आइडिया मिलकर ‘आइडिया बिग बांग्ला म्यूजिक अवार्ड 2010’ का आयोजन करने जा रहे हैं। यह मंच बांग्ला म्यूजिक की प्रतिभा को पहचानने और जश्न मनाने का एक नायाब तरीका है। बंगाल महान संगीत और म्यूजिकल लीजेंड की जन्मभूमि रही है। इसने संगीत के क्षेत्र में न सिर्फ स्थानीय स्तर पर टैलेंट को मशहूर किया है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभावान टैलेंट को मशहूर किया है। हांलाकि बांग्ला को संगीत के क्षेत्र में वह मुकाम नहीं मिला है, जिसका वह हकदार है। 
 
इस समारोह के बारे में बिग एफएम 92.7 के रीजनल हेड – ईस्ट का कहना है कि बंगाल म्यूजिक की एक बहुत बड़ी विरासत है, लेकिन जिस मान्यता का वह हकदार था वह उसे नहीं मिल पायी है। ‘आइडिया बिग बांग्ला म्यूजिक अवार्ड 2010’ बंगाल के महान संगीतकारों को संगीत के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए बेहतरीन योगदान का हिस्सा है। हम बहुत खुश हैं कि आइडिया सेलुलर हमारे साथ है जो अपने म्यूजिक प्रमोशन के लिए पूरे राष्ट्र में जाना जाता है।  
 
इसी अवार्ड के बारे में आइडिया सेलुलर के सीईओ – ईस्ट आलोक मलिक ने कहा कि संगीत यूनीवर्सल हो और बंगाल के लोगों ने हमेशा इस कला को संरक्षित और सेलीव्रेट किया है। आइडिया ने हमेशा संगीत के सभी रूपों को बढावा देने का प्रयास किया है, जोकि मार्केटिंग और ब्रॉड बिल्डिंग स्ट्रेटजी द्वारा कंज्यूमर को जोड़ने का एक जरिया है। इस विचार को अपने दिमाग में रखते हुए ही हमने आइडिया बिग बांग्ला म्यूजिक अवार्ड का आयोजन किया है। हम बिग 92.7 के साथ पार्टनर बनकर बहुत खुश हैं।
 
 ‘आइडिया बिग बंग्ला म्यूजिक अवार्ड 2010’ को पारदर्शी रखने के लिए एक जूरी का गठन किया गया है। जिसमें गायिका ऊषा उथप, वादक तनमय बोस और कम्पोजर अभिजीत बंद्धोपाध्याय शामिल हैं जो 2009 में रिलीज हुए म्यूजिक के आधार पर 9 कैटागिरी में अपने नामनीज सेलेक्ट करेगे। इस अवार्ड में जनता का अहम रोल होगा, क्योंकि उन्हीं के वोट के आधार पर नामनीज के अवार्ड का फैसला होगा। यह प्रक्रिया लगभग एक माह तक चलेगी। 13 अगस्त 2010 को मिलकर ‘आइडिया बिग बंग्ला म्यूजिक अवार्ड 2010’ का ग्रांड फिनाले होगा। 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None